{"_id":"61c8beb3594b1c0c833c93d1","slug":"route-fixed-charging-station-also-ready-waiting-to-get-buses-bareilly-news-bly4704929193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट तय, चार्जिंग स्टेशन भी तैयार.. बसें मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट तय, चार्जिंग स्टेशन भी तैयार.. बसें मिलने का इंतजार
विज्ञापन
स्वाले नगर में तैयार चार्जिंग बस स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में पूरा हो चुका है स्वालेनगर में चार्जिंग स्टेशन का काम
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत स्वाले नगर में चार्जिंग बस स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। विभागीय अधिकारी रूट भी तय कर चुके हैं। शहर में 25 बसें चलनी हैं लेकिन अभी तक शासन से बसें न मिल पाने के कारण यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शासन ने महानगरों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत जिलों को शासन की ओर से इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही हैं। बरेली को भी 25 बसें दी जानी है। इन बसों के संचालन के लिए रूट तैयार किया जा चुका है। स्वालेनगर में बसों का चार्जिंग स्टेशन बनाया जा चुका है। यहां बसें चार्ज की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन को बता भी दिया गया है। उम्मीद है कि जनवरी 2022 में बरेली को बसें मिल जाएंगी। बसें मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इन रूट पर चलेंगी बसें
रेलवे जंक्शन से वाया कचहरी, चौपुला, सीबीगंज आइटीआइ, रबर फैक्ट्री
रेलवे जंक्शन से पटेल चौक, चौपुला चौराहा, मिनी बाईपास, इज्जत नगर, भोजीपुरा
रेलवे जंक्शन से श्यामगंज, सेटेलाइट, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, रिठौरा
सुभाषनगर से थाना बारादरी वाया चौपुला, आइवीआरआइ रोड, जनकपुरी, मॉडल टाउन
कुआंटांडा से श्यामगंज वाया बिथरी चैनपुर, जाट रेजीमेंट सेंटर, नरियावल
श्यामगंज से फ रीदपुर वाया पीएसी गेट, रजऊ, मानस स्थली स्कूल
न्यूनतम पांच रुपये होगा किराया
रोडवेज की ओर से रूट तय करने के बाद इलेक्ट्रिक बसों का किराया लखनऊ की तर्ज पर तय करने की कवायद शुरू की गई है। इलेक्ट्रिक बसों का न्यूनतम किराया पांच रुपये रखा जाएगा। दूरी के हिसाब से अधिकतम किराया तय किया जाएगा। अभी इसे तय करने की प्रक्रिया नहीं हुई है।