फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion will remain in Parasakheda till voting in Bareilly

लोकसभा चुनाव: आज से मतदान होने तक यहां लागू रहेगा रूट डायवर्जन, जरूरी होने पर इन रास्तों पर जाएं

Sun, 05 May 2024 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2024 01:51 PM IST
सार

बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान है। सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके चलते आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Route diversion will remain in Parasakheda till voting in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव कराने के लिए सोमवार को परसाखेड़ा स्थित एफसीआई गोदाम से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) जमा करने के लिए यहां दोबारा वाहनों व कार्मिकों की आवाजाही होगी।

विज्ञापन

 
आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए रविवार शाम से ईवीएम जमा होने तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने शनिवार रात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया। इसी के मुताबिक वाहनों का आवागमन हो सकेगा। हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन

  • शहर से रामपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मिनी बाइपास से झुमका चौराहे की ओर जाने के बजाय विलयधाम, बिलवा पुल होते हुए गुजरेंगे।
  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बरेली शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए बिलवा पुल, विलयधाम, बैरियर-2 से शहर में प्रवेश करेंगे।
  • झुमका चौराहे से मिनी बाइपास के बीच निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों, अधिकारियों-कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहनों-व्यक्तियों का आवागमन रविवार शाम से मंगलवार देर रात तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार से मंगलवार तक झुमका चौराहा, ट्यूलिया अंडरपास व मथुरापुर चौराहे से चुनाव कार्य में लगे वाहन व कार्मिक ही गुजर सकेंगे। अन्य सभी प्रकार के वाहनों व व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों, व्यक्तियों का प्रवेश मिनी बाइपास व मथुरापुर चौराहे से होगा।
  • शहर में अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य दिनों की तरह चलता रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मिनी बाइपास व झुमका चौराहे के बीच चुनाव कार्मिकों के अलावा अन्य लोग आने से बचें। जरूरी हो तो वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed