फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   route diversion will be implemented in bareilly due to Muharram processions

Muharram 2025: आज बरेली में निकलेंगे ताजियों के जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बदले रूट से निकलेंगे वाहन

Sun, 06 Jul 2025 09:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jul 2025 09:15 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में रविवार सुबह से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जुलूस के मार्गों पर रविवार सुबह छह बजे से सोमवार शाम चार बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 

विज्ञापन
route diversion will be implemented in bareilly due to Muharram processions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम के मद्देनजर रविवार को शहर सहित पूरे जिले में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी यातायात ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था रविवार सुबह छह बजे से सोमवार शाम चार बजे तक लागू रहेगी। सभी ताजिये दफन होने के बाद ही यातायात सामान्य होगा।

विज्ञापन

 

यह रहेगी व्यवस्था
- सभी प्रकार के भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
- झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वे रोड नंबर एक परसाखेड़ा से औद्योगिक क्षेत्र में आ-जा सकेंगे। रोडवेज बसें विलवा अंडरपास, इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगी। रोडवेज बसें विलवा अंडरपास से इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी।
- पीलीभीत, नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। रोडवेज बसें इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली, रामपुर, व बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज होकर आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली की तरफ से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर जा सकेंगे।
- इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा। संबंधित वाहन सेटेलाइट तिराहे से बीसलपुर तिराहा, रामगंगा कॉलोनी होते हुए नवदिया झादा बड़ा बाइपास से होकर आ-जा सकेंगे।
- मिनी बाइपास से किला पुल, दूल्हे मियां की मजार की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। चौकी चौराहे से चौपुला व किला पुल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कुदेशिया अंडरपास से किला क्रॉसिंग की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, संजयनगर तिराहा, श्यामगंज पुल, गांधी उद्यान होकर हल्के वाहन आ सकेंगे। चौकी चौराहे से गांधी उद्यान, श्यामगंज पुल, डेलापीर, इज्जतनगर तिराहा होकर भी हल्के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात अकमल खान ने कहा कि आम जनता व वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए यह डायवर्जन लागू किया है। बदली हुई व्यवस्था के हिसाब से आवागमन करें। वाहन चालक प्रतिबंधित क्षेत्र में न आकर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे तो असुविधा से बच सकेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed