फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion on Ganga Dussehra in Bareilly

Bareilly News: आज शाम से रामगंगा की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, बदायूं रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन

Sat, 15 Jun 2024 07:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 07:13 AM IST
सार

गंगा दशहरा 16 जून रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बरेली में रामगंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। 

विज्ञापन
Route diversion on Ganga Dussehra in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गंगा दहशरा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने बदायूं रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है। शनिवार शाम से रविवार शाम तक भारी वाहनों का रामगंगा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बरेली, फरीदपुर, दातागंज होते हुए पास किए जाएंगे। बदायूं से बरेली आने वाले वाहनों को बदायूं से दातागंज, फरीदपुर और बदायूं से देवचरा तिराहा, बल्लिया, दातागंज, फरीदपुर की ओर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां भी किया गया डायवर्जन 
चौपुला और लालफाटक की ओर से भारी वाहन रामगंगा तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को बुखारा मोड़ से फरीदपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। आंवला, अलीगंज की तरफ से अखा मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को देवचरा तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। अंखा मोड़ से कोई भारी वाहन रामगंगा पुल की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि गंगा दशहरा स्नान पर्व सम्पन्न होने तक रामगंगा पुल चौबारी की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। स्नान पर्व पर रामगंगा आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करेंगे। रामगंगा पुल और मुख्य मार्ग पर वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed