फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diaversion due to sever line

रूट डायवर्जन और जाम

Sun, 07 Feb 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Route diaversion due to sever line
बरेली। तीन दिन पहले बियावानी कोठी से गांधी उद्यान के बीच सेंट्रल सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई शुरू कर अचानक यातायात बंद कर दिया गया था लेकिन अब यातायात पुलिस की ओर से इस मार्ग पर 13 फरवरी तक रूट डायवर्जन रहने की घोषणा की गई है। इस दौरान इधर से आने-जाने वाले वाहनों को कैंट रोड पर बिजली सब स्टेशन और अक्षर विहार से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले जल निगम ने अचानक बियावानी कोठी से गांधी उद्यान के बीच सेंट्रल सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क पर खोदाई शुरू कर दिया था जिसके बाद इस रोड पर दोनों तरफ का यातायात बंद हो गया है। यह कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस गांधी उद्यान से बियावानी कोठी के बीच एक दिशा में यातायात शुरू करने की योजना बना रही है। यही वजह है कि शनिवार को सिर्फ 13 फरवरी तक रूट डायवर्जन घोषित किया गया है। इस दौरान सेटेलाइट की ओर से आने वाले वाहन बिजली सब स्टेशन के पास से और अक्षर विहार होकर गांधी उद्यान की ओर जा सकेंगे। वहीं, चौकी चौराहे की ओर से आने वाले वाहन गांधी उद्यान के बराबर वाली सड़के से बिजली स्टेशन के सामने होकर बियावानी कोठी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

हिंद सिनेमा के पीछे सड़क जाम
श्यामगंज पुल पर भी थमी रफ्तार
बरेली। दो दिन से गांधी उद्यान के आसपास लग रहे जाम को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को पूरा ध्यान इसी क्षेत्र में केंद्रित कर दिया। पटेल चौक से रामपुर गार्डन की ओर यातायात का दबाव बढ़ा तो हिंद सिनेमा के पीछे वाले रोड पर जाम लग गया। वहीं, श्यामगंज पुल पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते संकरी हो चुकी हिंद सिनेमा के पीछे वाली सड़क के किनारे ही चार पहिया वाहनों की मरम्मत होती है। इसके चलते दिन भर वाहन यहां रेंगकर चलते हैं। वहीं, सेंट्रल सीवर लाइन डालने के चलते चौकी चौराहा से गांधी उद्यान के बीच एक ही लेन में दोनों ओर का यातायात चल रहा है। इसकी वजह से तमाम वाहन चालक रामपुर गार्डन से होकर विकास भवन वाली सड़क पर पहुंचते हैं। शनिवार दोपहर जब इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ बढ़ी तो जाम लग गया और काफी देर तक लोग फंसे रहे। वहीं, विकास भवन रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते शनिवार को श्यामगंज पुल पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही। हालांकि यातायात पुलिस की मुस्तैदी के चलते शनिवार को बियावानी कोठी चौराहा, सब स्टेशन के पास और गांधी उद्यान के सामने जाम के हालात नहीं बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed