फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route 29 will run on the Bareilly - bhojipura Telgo

29 को बरेली-भोजीपुरा रूट पर चलेगी टेलगो

Thu, 26 May 2016 02:21 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 26 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के मेकेनिकल मेंबर हेमंत कुमार ने बुधवार को इज्जतनगर कारखाने पहुंचकर स्पेन की हाईस्पीड ट्रेन टेलगो की टेकभनोलॉजी का जायजा लिया। इसके कोच देखे और जाना कि टेलगो कैसे दौड़ेगी। इस दौरान स्पेन से आई टीम के सदस्यों ने टेलगो का प्रजेंटेशन भी दिया। तय हुआ कि ट्रायल से पहले स्पेन की टीम टेलगो को बरेली-भोजीपुरा रूट पर 29 मई को चलाकर देखेगी। इसके पीछे मकसद ट्रेन की एसेंबल को परखना है। अगर एसेंबल में कोई कमी रह गई होगी तो उसको चलाकर देखते हुए सही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि हाईस्पीड ट्रेन से जुड़े सारे तकनीकी पहलुओं को जानने के बाद हेमंत कुमार ने उच्चाधिकारियों को इसके ट्रायल के बाबत अगले आदेश का इंतजार करने को कहा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इसका ट्रायल तो बरेली-मुरादाबाद रूट पर ही किया जाएगा, वह भी तक जब रेलवे बोर्ड इसके लिए हरी झंडी दे देगा। मेकेनिकल मेंबर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को दे देंगे। बोर्ड उसके परीक्षण के बाद रेलवे मंत्रालय को संस्तुति करेगा और वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही हाईस्पीड ट्रेन के ट्रायल की शुरुआत होगी। एमएम टीम ने करीब तीन घंटे के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे कारखाना का भी निरीक्षण किया। बेहतर काम के लिए कारखाना को 25 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने का एलान भी किया।  रेलवे बोर्ड के सहायक निदेशक भी यहां पहुंचे। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डीआरएम और एनआर तथा एनईआर के सीएनई के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इंसेट...
पीएमओ की निगरानी में है टेलगो
कारखाना इज्जतनगर में निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड की टीम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि टेलगो अत्याधुनिक हाईस्पीड ट्रेन है और इसकी शुरुआत पीएमओ की निगरानी में हो रही है। इज्जतनगर कारखाना के लिए यह बड़ी बात है कि इसका काम यहां दिया गया है। मेेकेनिकल मेंबर हेमंत कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि भारतीय रेलवे तकनीकी तौर पर काफी अपडेट होने जा रहा है। टेलगो तो एक शुरुआत महज है। आगे और भी तकनीकी आदानप्रदान होना है। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल मंत्री जेएस भदौरिया के नेतृत्व में मेकेनिकल मेंबर का स्वागत किया। नरमू के प्रतिनिधि मंडल ने कारखाना में रिक्त पदों पर नियुक्ति आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed