Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rooster in the cage vanishes; leopard terror persists

Bareilly News: पिंजरे में रखा मुर्गा फुर्र, तेंदुए की दहशत बरकरार

Thu, 26 Nov 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rooster in the cage vanishes; leopard terror persists
क्योलड़िया। भदपुरा क्षेत्र के गांव अमीरनगर गुलड़हाई में तेंदुए की चहलकदमी की चर्चा से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गांव में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे से मुर्गा गायब मिलने के बाद लोगों में यह अंदेशा गहरा गया है कि तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया है। घटना की सूचना के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के उद्देश्य से गांव अमीर नगर गुलड़हाई में पिंजरा लगाया गया था और उसे आकर्षित करने के लिए पिंजरे के भीतर मुर्गा बंद किया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को मौके पर मुर्गे के पंख पड़े मिले, जिससे तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। गांववालों का यह भी दावा है कि आसपास कई स्थानों पर पगचिह्न दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर, वन विभाग के एसडीओ संजीव जौहरी ने बताया कि क्षेत्र में लगाए गए कैमरों की जांच की गई है, लेकिन फिलहाल तेंदुए की कोई मूवमेंट दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कैमरों की फुटेज की और गहनता से जांच की जाएगी, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है। एहतियात के तौर पर शाम ढलते ही ग्रामीण अपने घरों में सिमट रहे हैं और किसान खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed