{"_id":"6a739397f5e93f6eb00c5166","slug":"rooftops-on-dilapidated-buildings-danger-looms-over-the-heads-of-passersby-bareilly-news-c-4-bly1015-939708-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जर्जर भवनों पर रूफटॉप, राहगीरों के सिर पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जर्जर भवनों पर रूफटॉप, राहगीरों के सिर पर मंडरा रहा खतरा
Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के जर्जर भवनों पर खड़े रूफटॉप मानसून के सीजन में कब गिर पड़ें, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई जगह तो इन रूफटॉप के नीचे बाजर सजता है। सावन में शहर में कांवड़ियों का भी आवागमन हो रहा है। ऐसे में आम नागरिकों और शिवभक्तों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर, नगर निगम इस खतरे को लेकर बेपरवाह नजर आ रहा है। निगम ने सात विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी कर जिम्मेदारी तय की है, पर स्थिति जस की तस है।
बुधवार को इसकी पड़ताल की गई तो शहर में कई जगह जर्जर इमारतों पर ऐसे ढांचे लगे मिले। चौकी चौराहे पर ऐसी इमारतों की छत पर रूफटॉप लगे हैं, जिनका प्लास्टर उखड़ चुका है और ईंटें दिख रही हैं। इन खतरनाक इमारतों के नीचे दिनभर भीड़ रहती है और खाने-पीने के ठेले लगते हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
बरेली कॉलेज के पास डिवाइडर पर लगा एक छोटा यूनिपोल तिरछा होकर हादसे को न्योता दे रहा है। अप्रैल में श्यामगंज पुल पर तेज आंधी से एक कैंटीलीवर गिर गया था। इसके बावजूद पुल के आसपास कई जर्जर कैंटीलीवर और फटे बैनर अब भी लगे हैं।
विज्ञापन
रूफटॉप लगाने में अनियमितताएं
भवनों की छतों पर रूफटॉप स्ट्रक्चर लगाने में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई विज्ञापन एजेंसियां नियमों को दरकिनार कर पुराने नक्शों के सहारे अनुमति ले लेती हैं या कागजों पर सब वैध दिखाती हैं। भवन की भार वहन क्षमता, ऊंचाई और निर्माण से जुड़े तथ्य छिपाए जाते हैं। इससे अनुमति शुल्क, निरीक्षण शुल्क और अन्य करों की चोरी कर निगम को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। निगम ने शहर की सात प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि यूनिपोल, कैंटीलीवर या अन्य स्ट्रक्चर गिरने से कोई जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित फर्म की होगी।
वर्जन
नगर निगम की ओर से बीत दिन सात एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़िये शहर के आते हैं। ऐसे में सभी एजेंसियों को अपनी साइट पर लगे यूनिपोल, होर्डिंग आदि की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। अगर ऐसा नहीं होता है कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार राठी, एक्सईएन