{"_id":"6a1f2cb45b0bf60d120ea368","slug":"rooftop-becomes-powerhouse-bills-worries-go-away-bareilly-news-c-4-bly1053-897575-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छत बनी पावर हाउस, दूर हुई बिल की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छत बनी पावर हाउस, दूर हुई बिल की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सौर ऊर्जा उत्पादन को अपनाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। घरों की छतों पर लगाए गए सोलर प्लांट न केवल बिजली की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर उपभोक्ताओं को अच्छी आमदनी भी दिला रहे हैं। जिले में 25 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली बेचकर तीन करोड़ रुपये की धनराशि खाते जमा कर चुके हैं।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिलेभर में 25 हजार 742 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया है। घरेलू उपभोक्ता दो से चार किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में रुझान ज्यादा है।
शहरी क्षेत्रों में 15 हजार उपभोक्ता रोजाना 2.70 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पादन कर रहे हैं। पिछले करीब दो साल में ये उपभोक्ता 4.50 करोड़ यूनिट का उत्पादन कर चुके हैं। विभाग का दावा है कि इसके आसपास यूनिट का उपभोग भी करते हैं। जिससे इनका बिल कम होकर या शून्य आ रहा है।
विज्ञापन
उत्पादन की तुलना में कम बिजली की खपत करने वालों के खाते में बची रकम इकट्ठा भी हो रही है। इनके खाते में 1.80 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार 742 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्यघर के तहत सोलर पैनल लगवा रखे हैं। ये रोजाना 2.20 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पादन कर रहे हैं। दो साल में औसत 3.50 करोड़ यूनिट का उत्पादन किया है। इनकी ऑनग्रिड बिजली दो साल में करीब 60 लाख यूनिट इकट्ठा हो रही है। इनके खाते में 1.20 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं।
वर्जन :
पीएम सूर्यघर योजना में उपभोक्ता रुझान ले रहे हैं। इसकी वजह है कि उनका बिजली का बिल कम आ रहा है। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम 35-बी।