{"_id":"fecbd820ac6e6479480b3a31216702cd","slug":"rolled-temperature-ten-degrees-so-monday-would-open-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस डिग्री लुढ़का तापमान, अब सोमवार को खुलेंगे स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस डिग्री लुढ़का तापमान, अब सोमवार को खुलेंगे स्कूल
बरेली
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हाड़ कंपाती सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शीतलहर के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल है। अलाव और गर्म चाय आराम दे रही है। शीतलहर से दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया है। बुधवार को यह तापमान 15 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। ठंड अभी सताएगी। कोहरा भी होगा।
इंटर तक सभी स्कूल बंद
सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई और आईसीएसई के सभी स्कूलों की छुट्टियां दो दिनों के लिए और बढ़ा दी गई हैं। इंटर तक सभी स्कूल 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। 24 जनवरी को रविवार है। इसलिए स्कूल अब सोमवार 25 जनवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक खुलेंगे। प्रभारी डीएम के निर्देश हैं कि अगर कोई भी स्कूल खुलता है तो उसकी सूचना दें कार्रवाई होगी।
- कोयला के दाम 30 पर पहुंचे
चार दिन की ठंड ने कोयला कारोबारियों की चांदी कर दी है। पिछले दिनाें 15 से 20 रुपये किलो बिक रहे कोयले का दाम 30 रुपये पहुंच गया है। इमली व लकड़ी के कोयले का दाम अलग- अलग है।