{"_id":"66bbdc96eb65a74f6a08c374","slug":"rohilkhand-universitys-22nd-convocation-ceremony-on-31st-bareilly-news-c-4-lko1018-459273-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह 31 को
Wed, 14 Aug 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह 31 अगस्त को होगा। राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद विवि में तैयारियां तेज हो गई हैं। दीक्षांत समिति की पहले दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें कार्यक्रम की पृष्ठभूमि के संबंध में विमर्श किया गया।
मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 31 अगस्त को आ सकती हैं। आयोजन स्थल अटल सभागार में भी साज-सज्जा व रंगाई-पुताई का कार्य होने लगा है। स्नातक और परास्नातक के 90 टॉपर्स को पदक दिए जाएंगे। वहीं, पीएचडी उपाधि के लिए भी डाटा तैयार किया जा रहा है। विवि के सभी विभागों से विद्यार्थियों की संख्या व अंकों की जानकारी मांगी गई है।
टॉपर्स की सूची जारी होने के बाद विवि की ओर से आपत्तियां मांगी जाएंगी। निमंत्रण पत्र, मेडल और उपाधियों की संख्या के लिए भी आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। विगत वर्ष विवि का 21वां दीक्षांत समारोह 10 नवंबर को मनाया गया था। इसमें 79 टॉपर्स को मेडल दिए गए थे।