रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन रस्साकसी में शिक्षक, कबड्डी में नॉन टीचिंग स्टाफ ने मारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चार दिवसीय प्रतियोगिता में सोमवार को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के बीच रस्साकसी, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुई।
विस्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में चल रही स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन कई खेल प्रतियोगिताएं हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता में सोमवार को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के बीच रस्साकसी, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुई। दिन की प्रतियोगिताओं का आगाज कुलसचिव संजीव कुमार, सचिव क्रीड़ा परिषद एसएस बेदी, प्रो. आलोक श्रीवास्तव के बीच बैडमिंटन मैच से हुआ।
उसके बाद हुई रस्साकसी प्रतियोगिता में टीचिंग स्टाफ ने बाजी मारी। कबड्डी में नॉन टीचिंग स्टाफ विजयी रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रथम पर रही। बैडमिंटन और टेबल टेनिस में महिला व पुरुष वर्ग में एकल और युगल मैच खेले गए।
महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीचिंग स्टाफ को पहला और नॉन टीचिंग स्टाफ को दूसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में नॉन टीचिंग स्टाफ ने प्रथम, टीचिंग स्टाफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग टेबल टेनिस में नॉन टीचिंग स्टाफ को पहला, टीचिंग स्टाफ को दूसरा स्थान मिला। महिला वर्ग टेबल टेनिस में टीचिंग स्टाफ ने प्रथम और नॉन टीचिंग स्टाफ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रो. संतोष अरोरा, प्रो. सुधीर वर्मा, प्रो. पीपी सिंह, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विजय बहादुर, डॉ. नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
200 व 400 मीटर दौड़ में इरम प्रथम, मंतशा द्वितीय
वीरॉगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित युवा महोत्सव उमंग का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. संध्या रानी शाक्य ने क्रीड़ा ध्वजारोहण कर किया। इसमें 200 व 400 मीटर दौड़ में इरम प्रथम, मंतशा द्वितीय, वर्षा पटेल तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक में वर्षा पटेल प्रथम, सना मंसूरी द्वितीय व गुनगुन सिंह तृतीय स्थान जीता। चक्का फेंक में सना पहले, वर्षा पटेल ने दूसरा और प्रतीक्षा पटेल ने तीसरा स्थान जीता।
ऊंची कूद में इरम प्रथम, मंतशा द्वितीय और दामिनी देवी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में वर्षा पटेल ने पहले, सना ने दूसरा और प्रतीक्षा पटेल ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय रामपुर की प्रो. अनीता देवी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया व छात्राओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के किए प्रेरित किया। इसमें क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुभूति व छात्रा वर्षा ने छात्राओं को खेल भावनाओं को बनाए रखने के लिए क्रीड़ा शपथ दिलाई गई।
इस दौरान प्रो. संध्या सक्सेना, डॉ. रंजू राठौर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. फौजिया खान, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. निशा वर्मा, डॉ. हिमशिखा, डॉ. एकता सिंह, नेहा गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।