फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University reduces BMS fees and five crore sanctioned for AI couses

छात्रों के लिए राहत की खबर: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इस कोर्स की फीस घटाई, एआई के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर

Tue, 28 Jul 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएमएस की फीस 10 हजार रुपये घटा दी है। इसके साथ ही, एआई के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। 

विज्ञापन
Rohilkhand University reduces BMS fees and five crore sanctioned for AI couses
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 10 हजार रुपये कम की गई है। इसके साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक (एआई) के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को यह बैठक कुलपति केपी सिंह की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय स्थित समिति कक्ष में हुई। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखा गया। व्यवसाय प्रशासन विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बीएमएस की फीस 50,000 रुपये से घटाकर 40,000 रुपये प्रति वर्ष की गई है। यह कटौती सत्र 2026-27 से लागू होगी। 
विज्ञापन


इसका उद्देश्य अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के शुल्क में समानता लाना है। व्यवसाय प्रबंधन विभाग में नौ नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें बैंकिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस पाठ्यक्रम के शुल्क को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई के लिए बड़ा फैसला 
विश्वविद्यालय ने शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह आधुनिक शिक्षा और तकनीकी प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है। कुलपति केपी सिंह ने बताया कि यह निवेश विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा में नई पहचान दिलाएगा। इससे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होंगे।

खेल सुविधाओं का विस्तार
स्थानीय समुदाय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी निर्णय लिए गए हैं। विश्वविद्यालय के एथलेटिक ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, शूटिंग रेंज, बॉक्सिंग रिंग और बास्केटबॉल कोर्ट का उपयोग बाहरी खिलाड़ी कर सकेंगे। इसके लिए विभिन्न शुल्क तय किए गए हैं। कुलपति ने बताया कि यह समाज को स्वस्थ और प्रतिस्पर्धी माहौल देने की दिशा में एक पहल है।

तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक बढ़ी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीन वर्षीय विधि (अनुदानित) पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। तीन अगस्त तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का विवरण महाविद्यालयों को पांच अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा परिणाम सहित अन्य दस्तावेजों की हार्डकॉपी सात अगस्त तक कार्यालय में जमा करानी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद महाविद्यालयों की ओर से किए गए किसी भी प्रवेश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एमएससी एनिमल साइंस की द्वितीय काउंसलिंग 30 जुलाई को
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनिमल साइंस विभाग में एमएससी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित एनिमल साइंस विभाग में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। 

यह काउंसिलिंग एससी (महिला) श्रेणी की बची हुई एक सीट के लिए आयोजित की जा रही है। यदि इस श्रेणी में कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होता है, तो नियमानुसार इसे एससी, अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed