फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University postponed LLM exam without any prior notice

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: सूचना दिए बिना बदल दी परीक्षा की तिथि, अव्यवस्थित कार्यक्रम से विद्यार्थी हुए परेशान

Thu, 19 Jun 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जब विद्यार्थियों अपनी सीटों पर बैठ चुके थे और परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। तब उन्हें बताया गया कि पेपर स्थगित कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
Rohilkhand University postponed LLM exam without any prior notice
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विधि परीक्षाओं के बार-बार बदलते कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एलएलएम मानवाधिकार द्वितीय सेमेस्टर के कई छात्र परीक्षा देने पहुंच गए, लेकिन उन्हें पता चला कि आज कोई परीक्षा निर्धारित ही नहीं है। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना था कि विश्वविद्यालय ने बदलाव के बारे में पहले नहीं बताया। वहीं, विवि प्रशासन का दावा है कि संशोधित प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। एलएलएम मानवाधिकार द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की आपराधिक न्याय प्रणाली और मानवाधिकार विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को होनी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दर्दभरी कहानी: घर बेच बेटे को लंदन में पढ़ाया, उसने बुढ़ापे में अकेला छोड़ा, वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 21 को होगी परीक्षा 
यहां पहुंचने पर पता चला कि परीक्षा अब 21 जून को होनी है। इस बात को लेकर विद्यार्थियों और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बीच जमकर गहमागहमी हुई। विद्यार्थियों को यह समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी कि 14 जून को एक ही कोड के दो पेपर रख दिए जाने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। 

यह पहली बार नहीं है जब विश्वविद्यालय के विधि परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, विधि संकाय का परीक्षा कार्यक्रम अब तक चार से पांच बार बदला जा चुका है। छात्रों का आरोप है कि इन परिवर्तनों की सूचना सभी छात्रों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते उन्हें ऐसी अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उधर, विधि संकायाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने इन आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि 14 जून को संशोधित कार्यक्रम जारी करने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को इसकी सूचना दे दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed