रुहेलखंड विश्वविद्यालय: चार से 18 अक्तूबर तक होंगी स्नातक-परास्नातक की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं, कार्यक्रम जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक की इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के साथ बीएससी नर्सिंग सहित अन्य कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को कई पाठ्यक्रमों के पूरक, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट आदि परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार स्नातक और परास्नातक की इंप्रूवमेंट परीक्षा चार से 18 अक्तूबर तक होगी।
बीएससी नर्सिंग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ सेमेस्टर की चार से 25 अक्तूबर तक, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा चार से नौ अक्तूबर तक, एमएससी नर्सिंग की प्रथम सेमेस्टर की पूरक परीक्षा चार अक्तूबर को होगी। बीएससी ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा चार से नौ अक्तूबर तक प्रस्तावित है।
द्वितीय सेमेस्टर की चार से 15 अक्तूबर तक, तृतीय सेमेस्टर की चार से 17 अक्तूबर तक, एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा चार और पांच अक्तूबर को होगी। एमएससी एग्रीकल्चर एनिमल हसबैंडरी एंड डेयरिंग द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा एक से सात अक्तूबर तक होगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
25 सितंबर से भरें बीटेक सातवें, आठवें सेमेस्टर बैक पेपर के परीक्षा फार्म
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीटेक मुख्य परीक्षा के सातवें, आठवें सेमेस्टर के बैक पेपर के लिए परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 25 सितंबर से ऑनलाइन फार्म उपलब्ध होगा। शुल्क के साथ भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। 30 सितंबर तक कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन आवेदन सत्यापित करने की अंतिम तिथि है।
शाम छह बजे तक नोडल सेंटर पर जमा करनी होंगी उत्तरपुस्तिकाएं
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 25 सितंबर से प्रस्तावित बीएससी, एमएससी कृषि सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सोमवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल में बनाए गए चार नोडल सेंटर की सूची जारी हुई।
इसमें बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर, प्रेम किशन खन्ना राजकीय कॉलेज जलालाबाद, जीएसडी कॉलेज सूरजनगर, जयनगर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को नोडल सेंटर शामिल हैं। केंद्राध्यक्ष को परीक्षा के समय से 30 मिनट पूर्व नोडल सेंटर से गोपनीय दस्तावेज प्राप्त करने और शाम छह बजे तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।