फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University graduation even semester exam starts

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 300 केंद्रों पर स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा आज से, निगरानी के लिए टीमें गठित

Tue, 01 Aug 2023 06:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 06:55 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सोमवार को उत्तरपुस्तिका समेत गोपनीय दस्तावेजों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने और जमा करने के लिए नौ जिलों में 33 नोडल केंद्र बनाए जाने की संशोधित सूची जारी की। 

विज्ञापन
Rohilkhand University graduation even semester exam starts
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार यानी आज से 300 केंद्रों पर शुरू हो रही है। केंद्रों में सोमवार को देर शाम तक इसकी तैयारियां चलती रहीं। कक्ष निरीक्षक, उड़नदस्ता आदि का गठन किया गया।

विज्ञापन


बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं एक अगस्त से होंगी। इसके लिए बरेली में छह नोडल केंद्र बनाए गए हैं। बरेली कॉलेज में करीब ढाई हजार परीक्षार्थी पहुंचेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सोमवार को उत्तरपुस्तिका समेत गोपनीय दस्तावेजों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने और जमा करने के लिए नौ जिलों में 33 नोडल केंद्र बनाए जाने की संशोधित सूची जारी की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

 

28 दिनों तक चलेगी परीक्षा 

संबंधित सूची विश्वविद्यालय के पोर्टल समेत कॉलेजों को भी भेज दी गई है। बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के मुताबिक केंद्र अध्यक्ष के निर्देशन में टीमें बना ली गई हैं। तीन शिफ्ट में 14-14 निरीक्षकों की टीम तैनाती रहेगी। परीक्षा 28 दिनों तक चलेगी।


बताया गया कि एक टीम 14 दिन तक ड्यूटी करेगी। फिर दूसरी टीम जिम्मेदारी संभालेगी। बचे शिक्षक प्रॉक्टोरियल बोर्ड, कक्ष निरीक्षक, उड़नदस्ता के कार्य में सहयोग करेंगे। सुबह, शाम की पाली में कम जबकि दोपहर की पाली में ज्यादा परीक्षार्थी रहेंगे। सभी सवाल बहुविकल्पीय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed