फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rockin 'on the band's performance Jume Youth

रॉकिंग बैंड की परफारमेंस पर झूमे युवा 

Tue, 25 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 25 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rockin 'on the band's performance Jume Youth
रॉकिंग बैंड की परफारमेंस पर झूमे युवा - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कार्निवल का आगाज शहीदों के सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद मंच युवाआें के हवाले हो गया। इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बैंड ग्रुप ने एक से बढ़कर एक रॉकिंग परफारमेंस से युवाओं को खूब झुमाया। कार्निवल में मस्ती करने आए कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाने में भी नहीं चूके। इसके साथ ही मेले की रौनक बढ़ती चली गई। लोगों ने खूब मस्ती की। 
विज्ञापन

कार्निवल में मस्ती के बहाने लोगों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिल गया। सेलेक्शन प्वाइंट के पास मंच पर सबसे पहले इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बैंड ग्रुप ने ऐ दिल है मुश्किल का सुपरहिट सांग बुलेया... और कई गीत गाए। मेले में आए दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। यूनिवर्सिटी के छात्र रजा और महक ने एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाली। 
विज्ञापन

- जायका बरेली का... में मिले उपहार
मारिया डे की ओर से आयोजित जायका बरेली का...स्वाद घर का प्रतियोगिता के तहत तीन विजेताआें को सम्मानित किया गया। इसके तहत कूपन लाने वाले प्रतिभागी चुने गए। इन्हें मारिया डे के रिटेल हेड सलमी अनम और सूर्यके तु तोमर ने पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धि विनायक के छात्रों ने दी श्रद्धांजलि 
श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों की ओर से शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। 250 छात्रों के  समूह ने अपने शिक्षकाें के साथ मिलकर कार्निवल स्थल से शहीद चौक तक कैं डिल मार्च निकाला। छात्रों का नेतृत्व इंस्टीट्यूट के अनमोल कपूर शामिल रहे। 
- बग्घी और घोड़े की सवारी का मजा 
कार्निवल में बग्घी और घोड़े की सवारी का मजा भी बच्चों ने लिया। साथ ही झूले का आनंद उठाया। झूले में भीड़ बढ़ने के चलते बच्चों को लाइन लगाना पड़ा। अखबार में प्रकाशित कूपन से भी खूब मदद मिली। इससे कोई भी एक फन जोन का प्रयोग फ्री है। 
- युवा महोत्सव में आज से दिखेगा युवाओं का जोश 
डीडीपुरम स्थित कार्निवल स्थल के पास युवा महोत्सव पंडाल में मंगलवार से युवा महोत्सव शुरू होगा। दोपहर एक बजे से युवाओं का जोश देखने यहां आ सकते हैं। नृत्य, गायन और बैंड की परफारमेंस के लिए खुला पंजीकरण होगा। कोई भी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। 
- हेल्दी मदर हेल्दी बेबी का खिताब आज 
एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित हेल्दी मदर हेल्दी बेबी शो के परिणाम भी मंगलवार को घोषित किये जाएंगे। युवा महोत्सव पंडाल में शाम को पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति, एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा शामिल हाेंगे। पिछले चार दिनों से एसआरएमएस के डॉक्टर इलाकों में हेल्थ कैं प लगा रहे हैं। यहां से स्वस्थ्य बच्चाें व माताआें को चुना गया है। 

- श्री गंगाचरण अस्पताल का लगेगा कैंप 
कार्निवल में श्री गंगाचरण अस्पताल की ओर से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप  लगाया जाएगा। इसमें मरीजों की निशुल्क ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और वजन की जांच की जाएगी। अस्पताल के एमडी डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि मेडिकल टीम घुटने के दर्द से छुटकारा पाने को व्यायाम भी बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed