{"_id":"6e53cd674353a3ea3af028b412acc840","slug":"robery-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरी में किसान के घर 4.82 लाख का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिथरी में किसान के घर 4.82 लाख का डाका
बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
बिथरीचैनपुर। दलपतपुर गांव के किसान कुंवरपाल सिंह यादव को घर में बंधक बनाकर छह से अधिक नकाबपोश बदमाश असलहों के बल पर 4.82 लाख रुपये का डाका डाल ले गए। किसान ने यह रकम ट्रैक्टर खरीदने के लिए जमा कर रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की मगर मुकदमा चोरी की धाराओं में लिख दिया। घटना से गांव में दहशत है।
कुंवरपाल सिंह और उनकी पत्नी मीना देवी बुधवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें दबोचकर मारपीट शुरू कर दी। लात और घूसों ने जमकर पीटा गया। दो बदमाश पत्नी को घेरकर खड़े हो गए। सभी के पास असलहे थे। इसके बाद दोनों का बंधक बनाकर बदमाश घर खंगालने लगे। उन्होंने कमरे में रखे बक्से से चार लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पर दरोगा राजपाल सिंह टीम के साथ मौके पहुंचे।
पुराना ट्रैक्टर बीस दिन पहले ही बेचा था
कुंवरपाल यादव ने बीस दिन पहले ही 1.80 हजार रुपये में पुराना ट्रैक्टर बेचा था। 41 हजार में उसने ट्राली बेची थी। एक लाख 30 हजार रुपये का किसान बही पर लोन कराया था। 20 हजार रुपये की भैंस और 17 हजार का मैंथा ऑयल बेचने के बाद नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बनाई गई थी। बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर खरीदना था।
विज्ञापन
डकैती में किसी परिचित का हाथ है
कुंवरपाल यादव ट्रैक्टर खरीदने वाले हैं, यह बात पूरी गांव को पता थी। एक सप्ताह पहले गांव में स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी के सेल्समैन कुंवरपाल के पास आए थे। उनके साथ हुई बैठक की जानकारी पूरे गांव को थी।
कोट
कुंवरपाल के यहां हुई घटना में किसी परिचित के शामिल होने की बात लग रही है। चोरी की तहरीर मिली थी, उसी धारा में मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। बाद में कोई और बात सामने आएगी तो देख लिया जाएगा।
गजेंद्र सिंह, एसओ बिथरीचैनपुर