फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery will stop, preparations to run roadways buses to villages

Bareilly News: थमेगी डग्गामारी, गांवों तक रोडवेज बसें दौड़ाने की तैयारी

Sun, 15 Oct 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 15 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Robbery will stop, preparations to run roadways buses to villages
बरेली। त्योहारी सीजन में मंडल के 477 गांवों तक रोडवेज बसों को दौड़ाया जाएगा। परिवहन विभाग और रोडवेज की संयुक्त टीम ने इन गांवों को चिह्नित कर लिया है। दिवाली तक इन गांवों तक रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

नेशनल व स्टेट हाईवे के साथ प्रमुख जिला मार्गों से 1.50 किमी तक की दूरी वाले गांवों तक शासन ने रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बरेली के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में ऐसे 477 गांवों को चिह्नित कर सूची रोडवेज मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। शाहजहांपुर के चिह्नित गांवों तक बस सेवा मुहैया कराने की जिम्मेदारी हरदोई रीजन की होगी।
विज्ञापन

बरेली रीजन को हाल ही में शासन ने 76 नई बसें उपलब्ध कराई हैं। इनमें 30 बसें नवरात्र में ही मिल जाएंगी। गांवों तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामारों की मनमानी पर लगेगा अंकुश
गांवों तक बस सेवा शुरू होने के बाद काफी हद तक डग्गामार वाहनों के संचालन पर भी अंकुश लगेगा। दरअसल, जिन गांवों को चिह्नित किया गया है, वहां यातायात का प्रमुख साधन डग्गामार वाहन ही हैं। इनके कारण हादसे भी होते हैं। इनके संचालन से रोडवेज और परिवहन विभाग को भी राजस्व का नुकसान होता है।

वर्जन
शासन का गांवों तक बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने पर जोर है। परिवहन विभाग और रोडवेज ने मिलकर मंडल के ऐसे गांवों और रूटों का सर्वे किया है। दिवाली से पहले इन रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की तैयारी है। - संजय सिंह, उपायुक्त परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed