Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery from a female businessman after breaking into her house

Bareilly News: घर में घुसकर महिला व्यापारी से लूटपाट

Tue, 28 May 2024 05:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Robbery from a female businessman after breaking into her house
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर महिला व्यापारी से घर में घुसकर दो बदमाशों ने लूटपाट कर ली। दोनों पैदल आए और लूट करके निकल गए। महिला ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी निवासी अवधेश घर के बाहरी हिस्से में चोकर व ब्रेड की दुकान चलाती हैं। वह घर में अकेली रहती हैं और उनके पति की मौत हो चुकी है। उनका बेटा बाहर नौकरी करता है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनके घर की कुंडी खटखटाई गई। महिला ने ग्राहक समझकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही दो बदमाश घर में घुस गए और अवधेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने सोने की चेन, कुंडल और गल्ले में रखे छह हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने अवधेश पर ईंट से हमला कर उनसे अलमारी की चाबी भी मांगी। मौका पाकर अवधेश ने शोर मचा दिया। तब बदमाश जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी चेक किए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नकाबपोश बदमाश महिला कारोबारी से लूटपाट करने पैदल आए थे। बदमाश पैदल ही फरार हो गए। घटना को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाश किसी वाहन से आए होंगे जो उन्होंने कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया होगा। बदमाशों की उम्र कद काठी से करीब 25 से 30 साल लग रही है। पुलिस ने दूर तक के कैमरे चेक किए पर वह पैदल ही जाते दिखे। दोनों में से एक ने अंगोछे से मुंह ढक रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा दिख रहा है।
अवधेश घर में अकेली रहती हैं, यह बात बदमाशों को पता थी। इसलिए दरवाजा खोलते ही बदमाश बेधड़क उनके घर में घुस गए और लूटपाट कर फरार हो गए। बदमाशों को घर के बारे में अच्छी जानकारी थी। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश करीबी या आसपास के हो सकते हैं। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


मुआयना कर फुटेज देखी है। एक का चेहरा भी फुटेज में आ रहा है। दोनों लुटेरे पैदल आए थे। इनमें से एक ने किसी से मोबाइल पर बात भी की। पुलिस को उसकी फुटेज मिली है, उसी टाइमिंग के हिसाब से पास के मोबाइल टावर के दायरे में आए नंबरों की जांच की जा रही है।
- राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed