फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbed the conductor by stopping the bus, nine policemen including the station in-charge suspended

बस रोककर कंडक्टर को लूटा, थाना प्रभारी समेत नौ पुलिसवाले निलंबित

Thu, 14 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Robbed the conductor by stopping the bus, nine policemen including the station in-charge suspended
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। हरिद्वार से रुपईडिहा जा रही सीतापुर डिपो की बस को मंगलवार रात ताजपुर कस्बे के पास रोकने के बाद चार बदमाशों ने लूटपाट की। परिचालक अनुज पांडे से बदमाश 38 हजार रुपये से भरा बैग, वे-बिल मशीन और सोने की चेन लूट ले गए। इस घटना पर आईजी ने थाना प्रभारी समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

परिचालक के मुताबिक शाहनवाज ढाबा पर खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे जैसे मछेछा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो चार बदमाशों ने अपनी बाइक बस के आगे लगा दी। ढाबे पर सवारियां छूटने की बात कहते हुए उन्हें बैठाने के लिए कहा तो चालक रामनिवास मिश्रा बस रोक दी। इसके बाद तीन बदमाश बस में चढ़े और बैग लूट लिया।
विज्ञापन

लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। चालक ने मोहम्मदी पहुंचकर वहां की थाना पुलिस को जानकारी दी। तलाश के बावजूद बदमाश पकड़ में नहीं आए। बुधवार को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, ताजपुर चौकी प्रभारी अनूप शर्मा और चौकी के सभी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed