फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   robbed 33 and a half thousand rupees by beating the transporter, caught a crook

ट्रांसपोर्टर को पीटकर साढ़े 33 हजार रुपये लूटे, एक बदमाश को पकड़ा

Thu, 16 Sep 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
robbed 33 and a half thousand rupees by beating the transporter, caught a crook

शेरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई वारदात, पुलिस बता रही घटना संदिग्ध

विज्ञापन
शेरगढ़। रेता-बजरी का भुगतान लेकर लौट रहे टांडा निवासी ट्रांसपोर्टर इंतजार अहमद को तीन बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट कर उनकी जेब में रखे साढ़े 33 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान इंतजार ने शराब के नशे में धुत एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

इंतजार अहमद उर्फ बाबू ने बताया कि अपने ट्रक र्में इंट उत्तराखंड ले जाते हैं और वहां से रेता-बजरी लाकर यहां बेचते हैं। बुधवार शाम वह भोजीपुरा रेलवे फाटक के पास चच्चा की दुकान से रेता-बजरी के भुगतान के 58 हजार 750 रुपये लिए। ये रुपये उन्होंने दो हिस्से करके अपनी जेबों में रख लिए। ब्योंधा वसुधरन जागीर मार्ग पर सिद्ध बाबा मढ़ी के पास सड़क किनारे खड़े दो बाइक ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक लिया। जैसे ही वह रुके दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनका एक और साथी आ गया। तीनों ने मारपीट कर उनकी जेब में रखे 33 हजार 500 रुपये लूट लिए और भागने लगे। मगर एक बदमाश को उन्होंने पकड़ लिया। हंगामा होते देख पास ही ईंट भट्ठा पर काम रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से वह उस बदमाश को लेकर थाना पहुंचे। इंतजार ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट करके उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इंतजार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed