फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   roadwej

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 30 नई बसें

Tue, 22 Sep 2015 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 22 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बरेली क्षेत्र में चल रहीं बसों के बेड़े में 30 नई बसें और शामिल करने जा रहा है। यह बसें नवंबर तक यहां आने की उम्मीद है। जबकि यहां बसों के बेड़े से पुरानी हो चुकीं 12 डग्गामार बसें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

नई 30 बसें मिलने से बरेली क्षेत्र में यात्रियों को और सुविधा हासिल होगी। निगम के अफसरों का कहना है कि नई बसें खासतौर पर उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जहां बसें कम हैं। आगरा, दिल्ली और उत्तराखंड रूट के लिए बसें और बढ़ जाएंगी। अभी बरेली क्षेत्र में रोडवेज के पास 520 बसें हैं। पिछले साल लगभग एक दर्जन नई बसें यहां मिली थीं। परिवहन निगम लखनऊ से बसों का आवंटन करता है। निगम अभी पूरे प्रदेश के लिए नई बसें तैयार करा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से नई बसों का आवंटन होने का इंतजार कर रहे हैं। वहां से बसें तैयार होंगी, तभी आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed