फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways will organize Rojgar Mela for the recruitment of contract drivers in Bareilly

UP Roadways: बरेली में संविदा चालकों की भर्ती के लिए मेला लगाएगा रोडवेज, इस दिन होगा आयोजन

Sat, 23 Nov 2024 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

बरेली में रोडवेज की ओर से दो दिसंबर को संविदा चालकों की भर्ती के लिए मेला लगाया जाएगा। इसमें चार सदस्यों की कमेटी चालकों की भर्ती करेगी।

विज्ञापन
Roadways will organize Rojgar Mela for the recruitment of contract drivers in Bareilly
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोडवेज चालकों की कमी से जूझ रहा है। बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो में 250 से ज्यादा चालकों की कमी है। इस वजह से कई बार बसें वर्कशॉप से ही नहीं निकल पातीं। बीते छह माह से संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक कमी पूरी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जनवरी-फरवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ के लिए बरेली परिक्षेत्र की 430 बसों का आवंटन किया गया है। इन बसों के लिए 860 चालकों की जरूरत होगी। शेष बसों के लिए भी चालक चाहिए। ऐसे में रोडवेज अब चालक भर्ती मेलों का आयोजन करेगा। बरेली में दो दिसंबर को इसका आयोजन होगा।

विज्ञापन

चार सदस्यीय कमेटी करेगी भर्ती 
रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक को मेले के आयोजन की जिम्मेदारी दी है। चार सदस्यों की कमेटी चालकों की भर्ती करेगी। कमेटी में क्षेत्रीय प्रबंधक को अध्यक्ष बनाया गया है। सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) को सदस्य बनाया गया है। 

UP News: प्रयागराज महाकुंभ के लिए आवंटित की गईं बरेली रीजन की 430 रोडवेज बसें, संचालन की तैयारियां शुरू

भर्ती मेले में चयनित किए जाने वाले चालकों को स्थानीय स्तर पर सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उनका टेस्ट लेकर डिपो और बस का आवंटन कर दिया जाएगा। भर्ती मेलों का आयोजन बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो स्तर पर एक साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed