फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways will also be a test of fire in the Subordinate Services Selection Board Examination

Bareilly News: अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा में रोडवेज की भी होगी अग्नि परीक्षा

Sun, 25 Jun 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 25 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways will also be a test of fire in the Subordinate Services Selection Board Examination
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पदों के लिए परीक्षा के दौरान रोडवेज की भी अग्नि परीक्षा होगी। 26 और 27 मई को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए बरेली में 31 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 59,935 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी तादात में जिले से बाहर के अभ्यर्थी भी जाएंगे। ऐसे में रोडवेज के सामने भी चुनौती होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान 26 से 28 मई तक रोडवेज बसों पर दबाव को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 230 बसों के अलावा बदायूं डिपो की 30 और पीलीभीत की 35 बसों को परीक्षार्थियों के लिए लगाया गया है। परिवहन निगम ने क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। इसके जरिये बदायूं और पीलीभीत डिपो से बसों के संचालन की भी निगरानी की जाएगी। सेवा प्रबंधक संजय यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान बसों के संचालन में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पहले से प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो स्तर पर प्रभारी तैनात
आरएम दीपक चौधरी ने रीजन स्तर पर बने कंट्रोल रूम में आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 26 से 28 जून तक कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। पुराना बस स्टैंड से बसों के संचालन की जिम्मेदारी एआरएम वित्त संतोष कुमार और सेटेलाइट स्टैंड की जिम्मेदारी सहायक संख्या अधिकारी राजेश पाठक को दी गई है। यहां भी आठ-आठ कर्मचारियों को अलग से तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली क्षेत्र में आने-जाने वाले छात्रों की संख्या
कहां से कहां अभ्यर्थियों की संख्या बसों की संख्या
बरेली से गौतमबुद्धनगर-- 3,941-----------20
बरेली से मुरादाबाद-- 18,769-------------80
बदायूं से मुरादाबाद-- 14,687-------------30
पीलीभीत से मुरादाबाद- 10,618-----------25
बरेली से लखीमपुर-- 23,130-------------55
बरेली से सीतापुर-- 17,848--------------50
बरेली से मुरादाबाद-- 18,298-------------40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed