फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways MD asked for diesel theft report from nodal officer

Bareilly News: रोडवेज के एमडी ने नोडल अधिकारी से मांगी डीजल चोरी की रिपोर्ट

Thu, 11 Apr 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways MD asked for diesel theft report from nodal officer
बरेली। रोडवेज में डीजल चोरी के मामले में अब बरेली डिपो के एआरएम, फोरमैन, एकाउंटेंट, डीजल इंचार्ज समेत कई अन्य पर कार्रवाई की तैयारी है। एमडी मासूम अली सरवर ने जीएम टेक्निकल और बरेली रीजन के नोडल अधिकारी अजीत सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी है। जिम्मेदारों की नाक के नीचे से वर्षों से डीजल चोरी होती रही और अधिकारियों ने आपूर्ति और खपत का मिलान तक नहीं किया। ऑडिट में कलई खुली तो लिपिक मोहम्मद अजीम और सुनील सक्सेना को निलंबित करते हुए आरएम ने लेखाकार ओमपाल सिंह से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

रोडवेज में 30 मई 2023 व 21 नवंबर 2023 को डीजल चोरी व मिलावट के मामले पकड़े गए थे। अधिकारियों ने तब मामले को रफादफा कर दिया था। एआरएम बरेली डिपो ने भी इसके बाद वर्कशॉप के डीजल पंप का निरीक्षण तक नहीं किया। रिकाॅर्ड का मिलान भी नहीं किया गया। ऐसे में डीजल चोरी होती रही। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा। जांच में पता लगा कि वर्षों से डीजल की आपूर्ति व खपत का ऑडिट ही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

ऑडिट में घपले का खुलासा होने के बाद एआरएम, फोरमैन, एकाउंटेंट, डीजल इंचार्ज भी लपेटे में आ गए हैं। देर-सबेर डीजल इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। नोडल अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि डीजल की आपूर्ति और खपत में गड़बड़ी से निगम को नुकसान हुआ है। जांच के बाद रिपोर्ट एमडी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोनों एआरएम से स्पष्टीकरण तलब
मामले में आरएम दीपक चौधरी ने बरेली डिपो के एआरएम संजीव कुमार श्रीवास्तव और रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण वाजपेई से स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले में मुख्यालय स्तर से भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed