{"_id":"6535b5fbd8bd3ab94007e3a6","slug":"roadways-increased-bus-fare-between-bareilly-and-lucknow-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली से 12 रुपये महंगा हुआ लखनऊ का सफर, रोडवेज ने बढ़ाया बस का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली से 12 रुपये महंगा हुआ लखनऊ का सफर, रोडवेज ने बढ़ाया बस का किराया
Mon, 23 Oct 2023 06:15 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:15 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-लखनऊ के बीच लखीमपुर खीरी में मैगलगंज टोल प्लाजा शुरू होने के बाद रोडवेज ने बस के किराये में इजाफा कर दिया है। बरेली से लखनऊ के लिए अब यात्रियों को 12 रुपये ज्यादा किराया चुकाना होगा। वहीं टोल वसूली शुरू होने से वाहन चालकों को भी अब तक चार जगह टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन
बरेली-लखनऊ के बीच 268 किमी दूरी का सामान्य श्रेणी की रोडवेज बसों का किराया 309 और राजधानी बसों का किराया 403 रुपये है। अब तक बरेली-लखनऊ के बीच फरीदपुर, सीतापुर और लखनऊ के पास इटौंजा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना पड़ता था। शुक्रवार से मैगलगंज में भी टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई थी। टोल पर बस के लिए एक ओर से 435 रुपये और आने-जाने के लिए प्रति बस 650 रुपये टैक्स निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार से रोडवेज ने बरेली-लखनऊ के बीच प्रति व्यक्ति किराये में 12 रुपये का इजाफा किया है। पहले दिन किराये को लेकर रोडवेज बसों के परिचालकों और यात्रियों के बीच कहासुनी की शिकायतें भी रहीं। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब चार जगह देना पड़ता है टोल टैक्स
लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे-30 पर टोल प्लाजा शुरू हो गया है। अब इस रूट पर बरेली से लखनऊ के बीच वाहनों को चार जगह टोल टैक्स देना पड़ता है। वहीं टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी ने आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे के गांव वालों को राहत दी है। उनके लिए मासिक पास की व्यवस्था की गई है।
लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे-30 पर टोल प्लाजा शुरू हो गया है। अब इस रूट पर बरेली से लखनऊ के बीच वाहनों को चार जगह टोल टैक्स देना पड़ता है। वहीं टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी ने आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे के गांव वालों को राहत दी है। उनके लिए मासिक पास की व्यवस्था की गई है।
यह हैं दरें
वाहन का प्रकार टोल टैक्स एक तरफ से दोनों ओर से
कार, जीप, हल्के वाहन 130 190
हल्के वाणिज्यिक वाहन 205 310
बस और ट्रक (दो धुरी) 435 650
काॅमर्शियल वाहन (तीन धुरी) 475 710
बड़े वाहन (चार से छह धुरी वाले) 680 1,020
बडे़ वाहन (सात या इससे अधिक धुरी वाले) 830 1,245
नोट : टोल टैक्स की दरें रुपये में।
वाहन का प्रकार टोल टैक्स एक तरफ से दोनों ओर से
कार, जीप, हल्के वाहन 130 190
हल्के वाणिज्यिक वाहन 205 310
बस और ट्रक (दो धुरी) 435 650
काॅमर्शियल वाहन (तीन धुरी) 475 710
बड़े वाहन (चार से छह धुरी वाले) 680 1,020
बडे़ वाहन (सात या इससे अधिक धुरी वाले) 830 1,245
नोट : टोल टैक्स की दरें रुपये में।