फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways Employees Union will open a front against the management

Bareilly News: रोडवेज इंप्लाइज यूनियन खोलेगा प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा

Fri, 02 Jun 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 02 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Union will open a front against the management
बरेली। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की बृहस्पतिवार को पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक में भ्रष्टाचार समेत कर्मचारियों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। बैठक में रीजन के चार जिलों की नौ शाखाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय और संचालन संगठन मंत्री उमाशंकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में रुहेलखंड और बरेली डिपो के कर्मचारियों के लिए पुराना बस स्टैंड पर शौचालय की व्यवस्था न होने पर रोष जताया गया। पदाधिकारियों ने शिकायत रखी कि निगम के स्थान पर अनुबंधित बसों को चलवाया जा रहा है। निगम की बसें परिचालक के अभाव में खड़ी रहती हैं। अनुबंधित बसों को परिचालक पहले उपलब्ध कराए जाते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान कराने का निर्णय लिया गया। रीजन के चारों डिपो में चालक-परिचालिकों को काम श्रेणी के स्थान पर मनमाने ढंग से कराने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया। मैजिक पेन प्रकरण और भ्रष्टाचार में फंसे कर्मचारियों को डीबीआर कार्य से हटाने की मांग की गई। समस्याओं का समाधान न होने पर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने निलंबित कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। बैठक में अवधेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शिव प्रकाश, सुशील कुमार, वसीम अहमद, हेमंत सक्सेना, धीरेंद्र पाराशरी, मुन्ना बाबू शर्मा, कृष्ण कुमारी, हंसराम, मोहित यादव, राजीव शर्मा, अनिल सक्सेना, तरुण कुमार, प्रमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रशासनिक शाखा के क्षेत्रीय प्रतिनिधि यूनियन से निष्कासित
बरेली। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की मासिक बैठक में प्रशासनिक शाखा के क्षेत्रीय प्रतिनिधि निर्भय गुप्ता को यूनियन से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पास किया गया। उन पर लंबे समय से यूनियन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed