{"_id":"6015a0c48ebc3e2c4d2e5646","slug":"roadways-buses-would-not-bypass-to-any-city-bareilly-news-bly4355353173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी शहर को बाईपास नहीं करेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी शहर को बाईपास नहीं करेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसें अब किसी भी शहर के बाईपास से नहीं गुजरेंगी। रास्ते में किसी भी यात्री के हाथ देने पर बसों को रोकना भी पड़ेगा। बसों में यात्री बढ़ाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने ये निर्देश जारी किए हैं।
लॉकडाउन के बाद अब जाड़ों की वजह से यात्री कम होने के कारण रोडवेज की आय पर काफी फर्क पड़ा है। दिल्ली रूट पर किसान आंदोलन के कारण बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस घाटे से उबरने के लिए रोडवेज के एमडी ने सभी निगमों को पत्र जारी कर भीड़भाड़ वाले रूटों पर ज्यादा बसें चलाने, बाईपास से बसों को न गुजारने और किसी भी व्यक्ति के हाथ देने पर बस रोकने जैसे आदेश जारी किए हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने यह आदेश सभी डिपो को भेज दिया है और उसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। आगाह किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई होगी।