फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus rammed into container from behind, 14 injured

Bareilly News: कंटेनर में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, 14 घायल

Fri, 19 May 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus rammed into container from behind, 14 injured
बरेली-सीतापुर हाईवे पर हरियाली बाजार के पास देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदपुर। हरदोई डिपो की बस हरियाली बाजार के पास चलते कंटेनर में पीछे से भिड़ गई। हादसे में चालक और हेल्पर के साथ 12 सवारियों को भी चोटें आईं। चालक और हेल्पर की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल हरदोई और दिल्ली के रहने वाले हैं।
हरदोई से सवारियां बिठाकर रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। बस में 50 सवारियां सवार थीं। चालक संजीव बस को चला रहा था। हेल्पर ब्रजकिशोर आगे की सीट पर लेटकर सो रहा था। बरेली- सीतापुर हाईवे पर हरियाली बाजार के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। रोडवेज बस का चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बस से सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चालक और हेल्पर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

-----
यह यात्री हुए घायल
हरदोई के बावन चुंगी निवासी मैहहुल निशा, सुरसा के मिंकू प्रजापति, कथौलिया की पूनम, यगुवन के अनूप कुमार, रतनापुर के शेर सिंह, तरी के अरुण, तुरती की माया देवी, सौरव और उनकी पत्नी मंजू घायल हो गए। यह लोग हरदोई से दिल्ली काम करने जा रहे थे। दिल्ली निवासी रहमतून, जैनब, जैनतून हरदोई में अपनी ननद के यहां शादी समारोह से दिल्ली लौट रहीं थी। इन्हें भी चोट आईं। हादसे में घायल चालक और हेल्पर हरदोई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed