{"_id":"664be517127a07cf4b0ef28a","slug":"roadways-bus-drivers-fight-to-accommodate-passengers-bareilly-news-c-123-1-sbly1004-119039-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यात्रियों को बैठाने के लिए रोडवेज बस चालकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यात्रियों को बैठाने के लिए रोडवेज बस चालकों में मारपीट
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दिसौलीगंज गांव के नजदीक बस चालक पर लाठी उठाता दूसरा चालक। वीडियो
- पहले बिसौली बस अड्डे पर हुई थी मारपीट, बाद में दिसौलीगंज में बस रोककर चालक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। नगर के रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार सुबह यात्रियों को बैठाने को लेकर दो चालकों में जबरदस्त मारपीट हो गई। एक चालक ने पहले दूसरे चालक के साथ हाथापाई की, तब दूसरे चालक ने दिसौलीगंज पर बस रुकवाकर पहले चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बीच-बचाव कराया। उसके बाद चालक अपनी-अपनी बस लेकर रवाना हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिसौलीगंज निवासी अवधेश सिंह और बिसौली कस्बा निवासी आसिफ बरेली डिपो में रोडवेज बस चालक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे दोनों चालकों की बसें बिसौली बस अड्डे पर खड़ी थीं। वह अपनी-अपनी बसों में यात्रियों को बैठा रहे थे। उसी दौरान दोनों चालकों में यात्रियों को बैठाने को लेकर नोकझोंक हो गई। आरोप है कि चालक आसिफ डंडा लेकर आ गया और उसने अवधेश सिंह के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत किया। उसके बाद अवधेश बस लेकर बिसौली की ओर चले तो सैदपुर और बिसौली के बीच दिसौलीगंज तक पहुंचे थे। इसी दौरान आसिफ भी बस लेकर वहां आ गया। तभी अवधेश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बस को रुकवा लिया और आसिफ के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान एक यात्री ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
इस मारपीट से बस यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री बस से निकलकर बाहर आ गए। शोर शराबा सुनकर गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे मामला शांत किया। करीब बीस मिनट बाद दोनों चालक अपनी बसें लेकर चले गए। इस मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।