{"_id":"67a51863f20979d0ff035ef7","slug":"roadways-bus-crushes-woman-crossing-road-dies-bareilly-news-c-4-1-bly1039-575717-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क पार कर रही महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क पार कर रही महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे मीरगंज खड़ंजे के पास सड़क पार कर रही महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। बरेली ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरी ओर हादसे के बाद चालक रोडवेज बस समेत भाग गया।
थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर की महिला काजल पत्नी स्व. सोहनलाल मिलक में दवा लेने गई थी। दोपहर ढाई बजे मिलक से टेंपो द्वारा मीरगंज लौटी। ओवरब्रिज ढाल के पास सड़क पार कर मीरगंज कस्बे में जा रही थीं। तभी रामपुर दिशा से आई एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे महिला के दोनों पैर कुचल गए। शरीर में भी चोटें आईं।
रोडवेज बस चालक तेजी से अपनी बस भगाकर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी मीरगंज भेजा। वहां से बरेली ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि महिला के पति सोहनलाल की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -
बस की खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। शीघ्र ही पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रयागराज सिंह, थानाध्यक्ष