{"_id":"6466fca2c4d1dbabd90c5a0f","slug":"roadways-bus-collided-with-container-on-bareilly-sitapur-highway-2023-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: बरेली-सीतापुर हाईवे पर कंटेनर से टकराई रोडवेज बस, 14 घायल; यात्री बोले- शराब के नशे में था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: बरेली-सीतापुर हाईवे पर कंटेनर से टकराई रोडवेज बस, 14 घायल; यात्री बोले- शराब के नशे में था चालक
Fri, 19 May 2023 10:06 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 10:06 AM IST
सार
हरदोई डिपो की बस गुरुवार रात सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में 50 सवारियां थीं। फरीदपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-सीतापुर हाईवे पर हरदोई डिपो की बस फरीदपुर में हरियाली बाजार के पास चलते कंटेनर में पीछे से भिड़ गई। हादसे में चालक और हेल्पर के साथ 12 सवारियां घायल हो गईं। चालक और हेल्पर की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल हरदोई और दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
हरदोई से सवारियां बिठाकर रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। बस में 50 सवारियां सवार थीं। चालक संजीव बस को चला रहा था। हेल्पर ब्रजकिशोर आगे की सीट पर लेटकर सो रहा था। बरेली- सीतापुर हाईवे पर हरियाली बाजार के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। रोडवेज बस का चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया।
विज्ञापन
बस आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बस से सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चालक और हेल्पर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन