{"_id":"5dcc6b508ebc3e5b467ef861","slug":"roadways-bareilly-news-bly383909453","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास पर रोडवेज स्टेशन बनाने को शासन ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास पर रोडवेज स्टेशन बनाने को शासन ने दी हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मिनी बाईपास पर नया रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए आखिरकार शासन से हरी झंडी मिल ही गई। पुराने बस अड्डे को मिनी बाईपास पर शिफ्ट किया जाएगा। विशेष सचिव अनिल कुमार मिश्र ने डीएम नितीश कुमार को जिला प्रशासन से भेजे गए जमीन संबंधी प्रस्ताव को उपयुक्त माना है।
पुराने रोडवेज को शहर के बाहर स्थानांतरित करने की कोशिश काफी समय से चल रही है। शासन ने कुछ समय पहले डीएम नितीश कुमार से मिनी बाईपास की प्रस्तावित जमीन का सर्वे कराकर प्रस्ताव मांगा था। तहसील प्रशासन के सर्वे में यह सामने आया कि मिनी बाईपास पर जेल और नगर निगम की 4.561 हेक्टेयर भूमि खाली मिली है। जबकि परिवहन निगम को रोडवेज स्टेशन बनाने के लिए 3.234 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। यहां पर्याप्त जमीन की उपलब्धता बताते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही विशेष सचिव अनिल कुमार मिश्र ने जिला प्रशासन के इस प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध कराई जा रही भूमि को उपयुक्त बताते हुए रोडवेज बनाने की झंडी दे दी है।