फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   roadways

रोडवेज में एसी बुकिंग और एमएसटी कार्य ठप

Thu, 18 Jul 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
roadways
बरेली। रोडवेज में एसी बुकिंग और एमएसटी कार्य तीन दिन से ठप चल रहा है। इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। लिहाजा पूरे क्षेत्र के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

एसी बुकिंग आरक्षण और एमएसटी बनाने का काम करने वाले रोडवेज के कर्मचारी यहां ठेके पर हैं। यह ट्राइमेक्स इन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से रखे गए हैं, जो चार माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं। इनकी न तो कंपनी सुन रही है और न ही रोडवेज प्रशासन सुनने को तैयार है। रोडवेज प्रशासन का तो साफ कहना है कि उनकी पेमेंट तो कंपनी ही करेगी। कर्मचारी परेशान हैं कि वह अपनी बात कहां रखें। इसलिए अपनी बात कहने के लिए उन्होंने हड़ताल का रास्ता अपनाया है। इसमें बरेली के पुराना बस स्टैंड, सेटेलाइट बस स्टैंड और पीलीभीत एवं बदायूं सभी जगह के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कर्मचारी अजय गुप्ता ने बताया कि जिस ट्राइमेक्स कंपनी के माध्यम से उन्हें यहां रखा गया है। उसने किसी थर्ड पार्टी आरती कंपनी को यह ठेका दे दिया है, जिससे उनका वेतन कभी समय पर नहीं मिलता। इस बार तो चार महीने गुजर गए हैं और वेतन का पता नहीं। इससे सारे कर्मचारियों को परेशानी पैदा हो गई है, जबकि रोडवेज प्रशासन ने कुछ कर्मचारियों को प्राइवेट तौर लगा रखा हैं जिनसे काम ले रहे हैं। इसी तरह सुमित यादव, प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, महेंद्र, कुंवरसेन, राम प्रताप और नरेंद्र ने भी वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एआरएम चीनी प्रसाद का कहना है कि फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। काम ठीक ठाक चल रहा है। बीटीएस कर्मचारियों का वेतन ट्राइमेक्स कंपनी को करना होता है। कंपनी के मुख्यालय स्तर का कुछ मामला है हो सकता है दो चार दिन में सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed