फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads will be built along the utility duct from Kohadapir to Kudeshiya Phatak and Premnagar Dharmkanta

Bareilly News: कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक व प्रेमनगर धर्मकांटा तक यूटिलिटी डक्ट के साथ बनेंगी सड़कें

Tue, 22 Jul 2025 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built along the utility duct from Kohadapir to Kudeshiya Phatak and Premnagar Dharmkanta
निर्माण के लिए निजी कंपनी को कार्यादेश जारी, मानसून के बाद काम शुरू करने का दावा
विज्ञापन

बरेली। कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और प्रेमनगर धर्मकांटा तक यूटिलिटी डक्ट के साथ 45.51 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कें बनेंगी। निजी कंपनी के साथ निर्माण के लिए नगर निगम ने अनुबंध कर कार्यादेश जारी किया है। दावा है कि मानसून के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के दूसरे चरण के टेंडर फाइनल होने के बाद अब गाजियाबाद की फर्म शर्मा कांट्रेक्टर के नाम वर्क आर्डर जारी किया गया है। यहां बिजली और संचार सेवाओं से जुड़े ओएफसी केबल, यूटिलिटी डक्ट में भूमिगत हो जाएंगी।
विज्ञापन

जल निकासी और सीवर के लिए अलग सिस्टम बनेगा। दावा है कि काम पूरा होने के बाद कितनी भी बारिश हो सड़क पर जलभराव नहीं होगा। नाला-नाली खुले नहीं दिखेंगे। सहायक अभियंता शिरीष सिंह ने बताया कि प्रस्तावित मार्गों का मॉडल तैयार हो गया है। अगर कोई बाधा नहीं आई तो सितंबर 2026 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या होगा
07 मीटर चौड़ी हॉट मिक्स सड़कें होंगी दोनों
04-04 मीटर चौड़ा पैदल पथ सड़क के दोनों ओर बनेगा

सीएम ग्रिड योजना : पहले चरण में 38 फीसदी हो गया काम
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में माॅडल टाउन और डीडीपुरम में 46 करोड़ रुपये की लागत से 3.4 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए नवंबर 2024 में काम शुरू हुआ था। अब तक 38 प्रतिशत काम हो चुका है। सहायक अभियंता ने बताया कि फरवरी 2026 तक पूरा कराने की तैयारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed