फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads plagued by encroachment; Traffic Department's measures fail.

Bareilly News: अतिक्रमण की जद में सड़के, यातायात विभाग की व्यवस्थाएं विफल

Wed, 29 Jul 2026 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Roads plagued by encroachment; Traffic Department's measures fail.
बरेली। शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात विभाग की व्यवस्थाएं विफल हो गई हैं। शासन के निर्देश पर शहर की छह प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए चिह्नित किया गया था। हालांकि, धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है।
विज्ञापन

इन चिह्नित मार्गों पर यातायात सुचारू नहीं है। प्रशासन के दावों का भी असर नहीं दिख रहा है। इन सड़कों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। मंगलवार को जब इन सड़कों की जमीनी पड़ताल की गई, तो व्यवस्था की खामियां उजागर हुईं। पड़ताल के दौरान यातायात पुलिस के सिपाही आपस में बात करते नजर आए। कुछ पुलिस कर्मचारी दुकानों के अंदर आराम फरमाते दिखे। सेटेलाइट चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी मंगलवार दोपहर ढाई बजे नदारद मिले। उनकी बाइकें पुल के नीचे खड़ी थीं, पर वे मौके पर नहीं थे। ठेले वालों का अतिक्रमण भी यहां जाम की मुख्य वजह है। नॉवल्टी चौराहे पर भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी एक दुकान के अंदर आराम फरमाते मिले। ई-रिक्शा चालकों ने पुल की शुरुआत में नया स्टैंड बना लिया है, जिससे जाम लगता है।
विज्ञापन



कोहाड़ापीर पर भी लापरवाही

कोहाड़ापीर चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां सड़क किनारे दुकानदारों ने सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी यातायात सुचारू करने के बजाय आपस में बातें करते दिखे। इससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed