फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads in posh areas are full of potholes, making walking difficult

Bareilly News: पॉश इलाके की सड़क पर गड्ढों की भरमार, चलना दुश्वार

Tue, 10 Sep 2024 05:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Roads in posh areas are full of potholes, making walking difficult
बरेली। राजेंद्रनगर के बिजली दफ्तर से मुख्य बाजार होते हुए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क के अधिकतर हिस्से में गड्ढे हैं। पॉश इलाके की सड़क पर जगह-जगह जलभराव के चलते यह गड्ढे और जानलेवा हो गए हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सड़क से पैदल निकलना दुश्वार है। पिछले एक साल से लोग इसके निर्माण के लिए आवाज उठा रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही। पार्षद शशि सक्सेना का कहना है कि सड़क ठीक कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। नगर निगम के अभियंता भी सड़क पीडब्ल्यूडी की होने की बात कह रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल का कहना है कि राजेंद्रनगर में उनके विभाग की कोई सड़क नहीं है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

मैंने अधिशासी अभियंता को सड़क के फोटो भेजे, फोन किया और अब अधिशासी अभियंता जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मामले की शिकायत 1076 पर की गई है। -शशि सक्सेना, पार्षद वार्ड 67
विज्ञापन
विज्ञापन



भाई अश्वनी कोहली गड्ढों की वजह से गिरकर घायल हो गए थे। अब तक वह सही से चल नहीं पाते हैं। सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। - विक्रम कोहली
हर रोज दोपहिया वाहन चालक गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार होते हैं। स्थानीय लोग ही उन्हें उपचार के लिए भिजवाते हैं। हादसे रोकने के लिए सड़क ठीक कराना जरूरी है। - अजय परचौनी, कारोबारी

----------
चंदा करके जलभराव के बीच से निकलने का रास्ता बना रहे ग्रामीण
बरेली। एजाजनगर गौटिया वार्ड 75 में हामिद की गली में जलभराव हो गया। इससे 200 परिवार प्रभावित हैं। मस्जिद शाहिद रसूल के करीब रहने वाले हसीन खां ने बताया कि चंदा लेकर लोग मिट्टी डालते हैं, तब आवागमन के लिए रास्ता बन पाता है। बीते दिनों डलवाया गया मलबा बारिश में बहने से अब रास्ता फिर से बंद हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद सादिक नगर निगम में भी मुद्दा उठा चुके हैं। अब तक समाधान नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed