फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads in bad condition, traders troubled by encroachment

Bareilly News: सड़कें हुईं बदहाल, अतिक्रमण से परेशान व्यापारी

Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Roads in bad condition, traders troubled by encroachment
व्यापार बंधु की बैठक में उठा मुद्दा, साप्ताहिक बंदी पर बाजार खुलने का मामला भी गूंजा
विज्ञापन

बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, जर्जर सड़कों और अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर निगम कार्रवाई करता है, दूसरी ओर बाजार दोबारा सज जाता है। अगर ऐसे ही अतिक्रमण हटाना है तो अभियान का क्या फायदा?
अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारी विशाल मेहरोत्रा ने महादेव पुल के नीचे बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत करते हुए बताया कि अवैध कब्जों के कारण सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। एडीएम ने नगर निगम को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। कहा कि शिवाजी मार्ग से आलमगिरीगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों के कारण जाम लगता है।
विज्ञापन

व्यापारी अनिल अग्रवाल ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के कार्यों के चलते शहर की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। एडीएम ने नगर निगम को सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कुतुबखाना सब्जी मंडी स्थित स्लॉटर हाउस के बंद होने से उत्पन्न हो रही पार्किंग की समस्या पर भी चर्चा हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम को निर्देश दिए कि उक्त स्थान को पार्किंग के लिए तुरंत खुलवाया जाए ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुदेश अग्रवाल ने कहा कि वाहन चालकों के गलत तरीके से चालान किए जा रहे हैं। इससे लोगाें को परेशानी हो रही है। बैठक में मुद्दा उठा की साप्ताहिक बंदी का व्यापारी उल्लंघन कर रहे है। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, पवन अरोड़ा, ऋषभ अग्रवाल, सुधीश पांडेय, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
---
अतिक्रमण हटाने के लिए 25 दुकानों को नोटिस

बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत धर्मकांटे चौराहे के आसपास रोड के चौड़ीकरण का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। 20 फरवरी को अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी की ओर से 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। इसमें कहा गया है कि कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सड़क का चौड़ीकरण होना है और व्यापारियों की दुकान अतिक्रमण की जद में आ रही है। निगम का नोटिस पहुंचते ही व्यापारियों में हलचल तेज हो गई है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी मंगलवार को व्यापारियों की परेशान जानने के लिए पहुंचे। कहा कि व्यापारी बीते 35 साल से अपनी दुकान चला रहे है, निगम ने कभी अतिक्रमण की बात नहीं कही। अब अचानक दर्जनों दुकानों को अवैध बताया जा रहा है। व्यापारी अनुज ने कहा कि अगर निगम बुलडोजर चलाएगा तो व्यापारी दुकान कहां ले जाएंगे। दुकानदारों को निगम की ओर से एक सप्ताह का समय दिया गया है और उसके बाद कार्रवाई की बात कही गई है। व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मिलने की बात कही है। संवाद

--------
जीआईसी से नावल्टी तक हटा अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

बरेली। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टीम दोपहर में जीआईसी पहुंचकर अभियान की शुरुआत की। वहां रोड किनारे बनाई गईं अस्थायी दुकानों को हटा दिया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई। टीम को देखते ही लोग अपना सामान हटाने लगे। टीम ने उसका सामान कब्जे में लेते हुए करीब 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके बाद टीम नावल्टी पहुंची। वहां भी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed