फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads dug without permission, increased difficulties

Bareilly News: बिना अनुमति के खोद दी गईं सड़कें, बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roads dug without permission, increased difficulties
बरेली। बिना अनुमति के खोदी गईं सड़कें ठीक नहीं कराईं गईं। इस कारण बारिश में मुश्किल और बढ़ गई। विभागीय खींचतान में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अफसर एक-दूसरे पर टाल रहे हैं जिम्मेदारी।
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन और हर घर जल योजना में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहा है। जल निगम ने लाइनों को बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और बीडीए से अनुमति लिए बगैर सड़कें खोद दी है। खोदी गई सड़कों में सफर करना खतरे से भरा हो गया है, क्योंकि बारिश का पानी गड्ढों में भर गया। कीचड़ होने से फिसलन हो गई है। शहर ही नहीं गांवों में बिना अनुमति के सड़कें खोद दी गई है। विधायकों और सांसदों ने पहली जुलाई को हुई दिशा की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। तब डीएम ने सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक निर्देशों पर अमल नहीं हुआ है। जल निगम की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

उदाहरण एक


नवाबगंज में बिना एनओसी के खोदी गईं सड़कें
नवाबगंज व आसपास के गांवों में बिना अनुमति के लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें खोदकर डाली दी गईं। सहायक अभियंता ने अधिशासी अभियंता को अवगत कराया और अधिशासी अभियंता ने जल निगम की अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा। इसमें बगैर एनओसी के कोई सड़क न खोदने का आग्रह किया गया, लेकिन इसके बाद भी कई सड़कों को खोदा गया जो अभी तक ठीक नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण दो

पीलीभीत बाईपास मार्ग पर आना-जाना हुआ दुश्वार
बिना अनुमति के सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास पर सड़क की खोदाई की गई तो लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जाकर काम रुकवाया। इसके बाद जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शर्तों के साथ अनुमति दी गई। अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि सड़क पहले की तरह बनाकर देने की जिम्मेदारी जल निगम ने ली है अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक निर्माण विभाग कार्रवाई करेगा।
उदाहरण तीन

सड़क का फुटपाथ खोद दिया

चौकी चौराहे से चौपुला चौराहे तक फुटपाथ खोदकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में स्मार्ट सिटी के अवर अभियंता प्रथम संजीव कुमार ने जल निगम के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे करीब 1.25 लाख रुपये की क्षति हुई और आने जाने में लोगों को असुविधा हुई। इसका जिक्र एफआईआर में किया गया है।



बाईपास मार्ग 31 अक्तूबर तक होगा ठीक
बारिश की वजह से काम की रफ्तार कम हो गई है। इसलिए अब सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास तक के मार्ग पर 31 अक्तूबर तक मुश्किल झेलनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल निगम ने सड़क को पहले जैसा करने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय लिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article