फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads are in bad shape, there is a risk of diseases due to dirt and waterlogging.

Bareilly News: सड़कें खस्ताहाल, गंदगी-जलभराव से बीमारियों का खतरा

Fri, 05 Dec 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad shape, there is a risk of diseases due to dirt and waterlogging.
बरेली। आशुतोष सिटी, एलआईसी कॉलोनी मुंशीनगर, आशियाना कॉलोनी सहित शहर की कई कॉलोनियों का बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए हैं। सड़कें खस्ताहाल हैं। नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर बहता है। शिकायत करने पर या तो अफसर आश्वासन देकर टरका देते हैं या फिर कॉलोनी बीडीए से स्वीकृत न होने का हवाला दे देते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी की बैठक में महापौर उमेश गौतम ने नगर निगम अफसरों को निर्देश दिए थे कि कॉलोनी स्वीकृत है या नहीं यह देखना विकास प्राधिकरण का काम है। आबादी क्षेत्र में सड़कें और नालियों के निर्माण के साथ ही जलनिकासी का इंतजाम करना हमारा काम है। इसके बाद कुछ कॉलोनियों में काम हुआ। ज्यादातर में अब भी लोग बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कें बनी नाला, संक्रामक बीमारियों का खतरा
आशुतोष सिटी के विकास सक्सेना ने बताया कि उन्हें कॉलोनी में रहते हुए करीब आठ साल हो गए हैं। उन्होंने अब तक कॉलोनी में एक भी सड़क का निर्माण होते हुए नहीं देखा। जलभराव के चलते सड़कें नाले में तब्दील हो गई हैं। कॉलोनी की रोड नंबर एक से मंदिर तक की सड़क काफी खराब है। यहां इतना पानी भरा है कि निकलने के बारे में सोच नहीं सकते। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भी डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और अस्पताल जाने वाले परेशान
एलआईसी कॉलोनी मुंशीनगर की हालत काफी खस्ता है। स्कूल और अस्पताल की ओर जाने वाली सड़कों का भी निर्माण लंबे समय से नहीं हुआ है। ऐसे में लोग परेशान होते हैं। क्षेत्र के रहने वाले सतेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार उन्होंने कॉलोनीवासियों के साथ नगर निगम जाकर शिकायत की लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

खुशबू व फाइक एन्क्लेव में नगर निगम की ओर से सड़क डालने का काम हो गया है। इन्हीं के बराबर में बसी आशियाना कॉलोनी की सड़क खराब है। लोगों के मुताबिक, इसी सड़क कि किनारे दो अस्पताल हैं। शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। संवाद

--
इन कॉलोनियों का सर्वे अवर अभियंता से कराया जाएगा। जरूरत के हिसाब से जल्द से जल्द सड़कों व नालियों को निर्माण होगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed