फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads are a hurdle in the path of relationships, relatives are separated due to waterlogging.

Bareilly News: रिश्तों की राह में सड़कों का रोड़ा, जलभराव से दूर हुए रिश्तेदार

Sat, 22 Nov 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Roads are a hurdle in the path of relationships, relatives are separated due to waterlogging.
बरेली। शहर के कई वार्डों में सड़कें अपना अस्तित्व खो रही हैं। वर्षों से नालियों की मरम्मत नहीं हुई है। नागरिक वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। जलभराव की वजह से घर से निकलना दूभर हो गया है। रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली है। अब तो शहर के कुछ मोहल्लों में युवाओं के लिए रिश्ते नहीं आ रहे हैं। शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के बजाय नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी रिकॉर्डतोड़ बजट बनाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

वार्ड 30 स्वालेनगर की यादवों वाली गली में 12 साल से सड़क और नालियों के निर्माण का इंतजार है। यहां सालभर जलभराव रहता है। पार्षद अलीम खां सुल्तानी ने बताया कि उन्होंने गली में सड़क डलवाने के लिए फाइल तैयार कराई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बरसात के बाद भी लोग महीनों तक पानी सूखने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

वार्ड छह नवादा शेखान में रामलाल मौर्य की डेयरी से आगे सड़क और नाली निर्माण का इंतजार है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से यहां जलभराव रहता है। जनता संभव समाधान दिवस में पहुंचती है। अधिकारी ढाई साल से आश्वासन दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed