फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road surface of helipad uprooted, notice to firm

Bareilly News: हेलिपैड की सड़क की सतह उखड़ी, फर्म को नोटिस

Fri, 22 Aug 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Road surface of helipad uprooted, notice to firm
नगर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां
विज्ञापन

बरेली। पुलिस लाइन के निकट हैलिपैड वीआईपी मार्ग के लिए बनाई हॉटमिक्स सड़क की सतह कई स्थानों पर उखड़ गई। सड़क किनारे की सीसी टाइल्स भी धंस गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य व मुख्य अभियंता के संयुक्त निरीक्षण में बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि हुई। अब निर्माण करने वाली ठेकेदार की फर्म मेसर्स राजीव ट्रेडर्स को अंतिम नोटिस जारी किया गया। ठेकेदार ने काम ठीक नहीं किया तो फर्म को नगर निगम के काम के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।
मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि एनसीएपी योजना में पुलिस लाइन में बनाए गए हेलिपैड के लिए 6 मार्च 2025 को नगर निगम ने राजीव ट्रेंडर्स को काम सौंपा था। फर्म ने काम तो कराया लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। नतीजा सड़क उखड़ी और पटरी धंसी। लापरवाही और मानकों की अनदेखी पर पहले दो नोटिस जारी किए गए लेकिन सुधार नहीं हुआ। अब तीसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आधी पुलिया टूटी और सीसी टाइल्स धंसी मिली
नगर आयुक्त को फिनिक्स मॉल रोड से चिक्कर स्कूल रोड, व्यास वर्ल्ड स्कूल होते हुए हॉटमिक्स सड़क और साइड पटरी का निर्माण कार्य में खामियां मिलीं। सड़क पर आधी पुलिया टूटी मिली। मूर्ति नर्सिंग होम से धर्मकांटे चौराहे तक सड़क के दोनों और सीसी टाइल्स धंसी मिलीं। बाजार जाहिद चिकन होते हुए पीलीभीत रोड तक और आकांक्षा एन्क्लेव में मुंशीनगर होते हुए सौ फुटा रोड तक दोनों और सड़क साइड पटरी का निर्माण कार्य देखा। प्रस्तावित नाले का ढाल सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए। मूर्ति नर्सिंग होम के निकट एक जर्जर मकान भी सामने आया। स्वामी का पता लगाकर इसे नोटिस जारी करने के आदेश मुख्य अभियंता को नगर आयुक्त ने दिए हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार की फर्म राजीव ट्रेडर्स को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। बाकी एजेंसियों को भी चेतावनी दी गई है। एक जर्जर मकान भी निरीक्षण के दौरान देखा था, उसके लिए भी नोटिस जारी कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed