फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road safety committee meeting today...road safety measures incomplete at 17 black spots

Bareilly News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज...17 ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के उपाय अधूरे

Tue, 23 Sep 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Road safety committee meeting today...road safety measures incomplete at 17 black spots
बरेली। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर फिर मंथन होगा। एक बिंदु लोक निर्माण विभाग से जुड़ा हुआ है। जिले के 17 ब्लैक स्पॉट ऐसे पाए गए हैं, जिनमें रोड सेफ्टी के नाम पर सिर्फ संकेतक बोर्ड लगाकर खानापूर्ति की गई। मौके पर हादसे रोकने के उपाय अधूरे हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हैं। विभिन्न मार्गोें के 17 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट खत्म करके रोड सेफ्टी का ऑडिट कराने के लिए कई बार प्रस्ताव तैयार हुए। अभियंताओं ने एस्टीमेट तैयार किए और प्रस्तावित कार्यों को साल 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया, लेकिन मौके पर काम न हुआ। अधिशासी अभियंता भगत सिंह का दावा है कि खतरे के स्थानों पर साइन बोर्ड लगवाए है। जो काम रह गए हैं, उन्हें भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों पर इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के उपाय अधूरे
किला पुल, सिटी सब्जी मंडी मार्ग, हाफिजगंज, लभेड़ा, महेशपुरा ठाकुरान, अलीगंज सिरौली मार्ग, धौराटांडा, अटा बाइपास, मथुरापुर, रिछा-जहानाबाद मार्ग, मिलक रोड, सुभाषनगर चुंगी मार्ग, बदायूं रोड पर गन्ना मिल मार्ग, चौरासी घंटा मंदिर बदायूं रोड, भमौरा में बिछुरिया मार्ग, परघैली कट ब्लैक स्पाॅट की श्रेणी में हैं। रोड सेफ्टी के मानकों पर इन स्थानों पर कार्य पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed