फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   road

शहर की पांच सड़कें होंगी हरी-भरी

Thu, 19 Feb 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 19 Feb 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तय हुआ कि चौकी चौराहा से गांधी उद्यान, चौकी चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा तक दोनों सड़कों के किनारे पौधे लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी। अयूब खां चौराहा से चौपुला और शहामत गंज से गांधी पार्क तक की सड़क पर हरियाली विकसित करने का काम बीडीए करेगा। पीडब्ल्यूडी को सौ फुटा रोड पर हरियाली विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमिश्नर ने कार्यदायी संस्थाओं को सड़कों के किनारे ग्रीनरी के लिए कनेर, फाइकस, वोगनवेलिया जैसे पौधे लगाने सुझाव दिया। ये पौधे कम पानी और गर्मी में भी फूलकर वातावरण को हरा-भरा बनाते हैं। बीडीए से कहा गया कि शहर में उनकी योजनाओं में जहां भी ग्रीन बेल्ट है, वह उन स्थानों को अच्छी तरह विकसित करें। पार्कों और खाली जगहों को ग्रीन पैच में विकसित किया जाए।
 मंडलायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण में सड़कों को हरियालीयुक्त बनाने के साथ अफसर बाकी सड़कों को भी इस योजना में लाने के लिए चिह्नित कर लें। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने सीबीगंज में नगर निगम की 15 एकड़ जमीन पर हरियाली विकसित करने का सुझाव दिया। मंडलायुक्त ने वन विभाग, नगर निगम, बीडीए से मिलकर इस जमीन को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बीडीए वीसी शफाकत कमाल, सचिव गरिमा यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, एसपी ट्रैफिक ओमप्रकाश यादव समेत पीडब्ल्यूडी, वन और परिवहन विभाग के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन


तीन रूट पर बनेंगे लाल रंग के साइकिल पथ
बरेली।  अब लखनऊ की तरह बरेली में भी  साइकिल पथ होंगे। प्रथम चरण में शहामतगंज से सेटेलाइट सड़क के किनारे 2.5 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बीडीए बनाएगा। अयूब खां चौराहा से चौपुला तक नगर निगम और डेलापीर से एयरफोर्स तक साइकिल ट्रैक पीडब्ल्यूडी को बनाना होगा। मंडलायुक्त ने कहा कि रूट पर बनने वाला साइकिल ट्रैक लाल रंग का होगा, जो अलग से दिखाई देगा। साइकिल ट्रैक पर मोटरसाइकल नहीं चलेगी। कमिश्नर ने कहा कि साइकिल ट्रैक का उपयोग बढ़ाने के लिए एसपी ट्रैफिक, पीडब्ल्यूडी, बीडीए और नगर निगम शहर की अन्य सड़कों का भी संयुक्त सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्राथमिकता के आधार पर बनाएं। बीडीए उपाध्यक्ष शफाकत कमाल ने बताया कि शहर में नौ किलोमीटर लंबी पांच सड़कें फोरलेन बन रही हैं। इनमें साइकिल ट्रैक भी बनेगा। कमिश्नर ने साइकिल ट्रैक पर रात में चलने के लिए सिग्नल, दिशा सूचक यंत्र और साइकिल ट्रैक के चित्र बनाने, और ट्रांसपोर्ट नगर को सुचारु रूप से चलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर बोले- पेट्रोल पंपों से हडाएं ट्रक
क्रासर
एसपी ट्रैफिक और आरटीओ चलाएंगे अभियान

बरेली। कमिश्नर प्रमांशु यादव ने सेटेलाइट बस अड्डा के आस-पास पेट्रोल पंपों पर अवैध रूप से खड़े हो रहे ट्रकों को हटाने के आदेश एसपी ट्रैफिक और आरटीओ को दिए हैं। उनके निर्देश पर बुधवार से पुलिस और आरटीओ की टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। तीन बार चालान होने के बाद ट्रक नहीं हटेंगे तो उनको जब्त करने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अमर उजाला में ‘पेट्रोल पंप बने ट्रकों के अड्डे’ प्रकाशित खबर को कमिश्नर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बुधवार को आरटीओ तथा पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) को बुलाया और अवैध रूप से खड़े हो रहे ट्रकों को हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि इस मामले में प्रतिदिन रिपोर्ट दी जाए ताकि शहर को जाम से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed