फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   road from Satellite Bus Stand to Barrier 2 will be widened to six lanes in Bareilly

बरेली: सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक सड़क होगी सिक्सलेन, पीडब्ल्यूडी ने दी एनओसी, बीडीए कराएगा निर्माण

Sat, 31 Oct 2026 10:45 AM IST
Mukesh Kumar दीपक उपाध्याय, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दीपक उपाध्याय, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 31 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास रोड को सिक्सलेन बनाया जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक डेढ़ साल से रुका सिक्सलेन सड़क निर्माण अब शुरू होगा। इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
road from Satellite Bus Stand to Barrier 2 will be widened to six lanes in Bareilly
इसी मार्ग को किया जाएगा सिक्सलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक डेढ़ साल से रुका सिक्सलेन सड़क निर्माण अब शुरू होगा। अभी तक यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन थी। अब पीडब्ल्यूडी ने सड़क को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को हस्तांतरित करने के साथ ही शुक्रवार को एनओसी भी जारी कर दी। बीडीए इस परियोजना पर 62.83 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


7.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण से सेटेलाइट से बैरियर टू तक लगने वाले जाम और उड़ती धूल से लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दिनभर में कई बार जाम लगता है। बीडीए ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से मंजूरी मिली है। परियोजना को दो पैकेज में बांटा गया है।
विज्ञापन


पहले पैकेज में बैरियर टू से सुरेश शर्मा नगर चौराहे तक 3.50 किलोमीटर सड़क को सिक्सलेन किया जाएगा। इस पर 30.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे पैकेज में सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सेटेलाइट तक 3.92 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा, जिसकी लागत 32.41 करोड़ रुपये है। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है, जबकि निविदाएं 16 नवंबर को खोली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आंकड़े 

  • 30.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे पहले पैकेज में 
  • 32.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे दूसरे पैकेज में
  • 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य 
  • 16 नवंबर को खोली जाएंगे निविदाएं 


पहले पीडब्ल्यूडी ने तैयार की थी डीपीआर
इस मार्ग के लिए पहले लोक निर्माण विभाग ने 180 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। इसमें पेड़ों की कटाई और ड्रेनेज सिस्टम भी प्रस्तावित था। बीडीए ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी मांगी थी, क्योंकि वह बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक सड़क का निर्माण करा रहा है। 

तत्कालीन उपाध्यक्ष ने इसे आठ लेन करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे नए उपाध्यक्ष ने संशोधित किया। एनओसी को लेकर कुछ समय तक गतिरोध बना रहा। लोक निर्माण विभाग ने शासन स्तर पर पत्राचार किया। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही बीडीए को एनओसी दी गई। इस प्रक्रिया में डेढ़ साल की देरी हुई।

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि सेटेलाइट से बैरियर टू तक पीडब्लूडी की सड़क को बीडीए को हस्तांतरित करने के लिए शासन से पत्राचार करके एनओसी जारी कर दी गई है। अब सड़क के सिक्सलेन चौड़ीकरण का काम बीडीए कराएगा। 

बीडीए के अधिशासी अभियंता निर्माण लवकेश कुमार सिंह ने बताया कि 7.4 किमी सिक्सलेन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed