{"_id":"679e8d5663ccc983f305887e","slug":"road-dug-without-any-permission-on-mechanier-road-bareilly-news-c-4-lko1064-572589-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मैकेनियर रोड पर बिना किसी अनुमति के खोद दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मैकेनियर रोड पर बिना किसी अनुमति के खोद दी सड़क
विज्ञापन
बरेली। मैकेनियर रोड पर बिना किसी अनुमति के सड़क पर खोदाई कर दी गई। मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने एक-दूसरे पर टालते रहे।
मैकेनियर रोड पर प्रेमनगर धर्मकांटा की ओर गए मुख्य मार्ग बांबे होजरी के ठीक सामने सड़क पर खोदाई 21 जनवरी को शुरू की गई थी। तभी आसपास के लोगों ने आपत्ति की थी। काम रुक गया था। शिकायतकर्ता साहिल कुमार ने बताया कि पहले उन्होंने नगर निगम में ऑनलाइन शिकायत की। जवाब आया कि सड़क लोक निर्माण विभाग की है और नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत है।
जब लोक निर्माण विभाग में शिकायत की गई तो अधिशासी अभियंता ने कहा कि सड़क नगर निगम की है। इस स्थिति की वजह से खोदाई करने वाले माने नहीं। शनिवार को दोपहर करीब मुख्य मार्ग का एक हिस्सा काट दिया। दिन में भी आवागमन प्रभावित होगा। साहिल ने बताया कि पुलिस संरक्षण में खोदाई की गई।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजकर पता कराएंगे कि सड़क किसने खोदी है। मौके के निरीक्षण की रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो