{"_id":"66400c982f3e3892d004c0a4","slug":"road-dug-to-lay-pipeline-filled-with-water-auto-stuck-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102085-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क में भरा पानी, आटो फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क में भरा पानी, आटो फंसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंथल। पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें बारिश के बाद राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। बरसात के बाद इन सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे आए दिन राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बावजूद, जिम्मेदार मौन है।
कस्बे में काफी समय से जल निगम द्वारा स्वच्छ पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है, लेकिन इस बस पाइप लाइन को बिछाने में लापरवाही बरती जा रही है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहा है। कस्बे की इमामबाड़ा सड़क को पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी से पाट कर खानापूर्ति कर दिया गया।
शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क की मिट्टी दलदल बन गई और नीचे दब गई। इस कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई। यहां से सवारी लेकर गुजर रहा ऑटो भी गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि ऑटो पलटा नहीं। बड़ा हादसा होने से बच गया। काफी मुश्किल के बाद आटो को निकाला गया। इसी मार्ग पर विद्यालय भी है। विद्यालय आने वाले बच्चों को परेशानी हुई मोहल्ला नीमवालान निवासी एतमाद रजा ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी सड़क पर मिट्टी डालने के बाद उसे पक्की की जाती तो इस तरह की परेशानी लोगों को न उठानी पड़ती। संवाद