फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road damaged at the entrance of the district hospital

Bareilly News: जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर सड़क निर्माण से मरीज परेशान

Fri, 24 May 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Road damaged at the entrance of the district hospital
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। सीवर लाइन निर्माण से जर्जर हुई सड़क का निर्माण कार्य जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर शुरू हो गया है। लिहाजा, बृहस्पतिवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशान होना पड़ा। इस कारण एंबुलेंस भी फंसी रही। घंटाघर रोड पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा।
जिला अस्पताल की 40 साल पुरानी खराब सीवर लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाने का कार्य पिछले साल शुरू हुआ था। सड़कों की खोदाई के चलते मरीजों को इलाज के लिए एक से दूसरी जगह आवागमन में दिक्कत थी। बीते दिनों अस्पताल परिसर की इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, ओपीडी, दवा-पर्चा काउंटर, सीएमस, सीएमओ कार्यालय की ओर सड़क निर्माण किया गया। अब मुख्य प्रवेश द्वार पर सड़क निर्माण जल निगम ने शुरू कराया है। आधी सड़क पर निर्माण कार्य होने से आधे से ही आवाजाही के चलते आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक सीसी सड़क निर्माण के बाद उसकी मजबूती के लिए पानी का भराव किया जाएगा। करीब दो दिन तक आवागमन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, ठेकेदार को जितना हो सके तेजी से कार्य पूरा करने के लिए कहा है। ताकि मरीज परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट से पुरानी बिल्डिंग तक रही आवाजाही
जिला अस्पताल से पुराने भवन के वार्ड में पहुंचने के लिए बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट से मरीजों को भर्ती करने के लिए स्टाफ का आवागमन जारी रहा। हालांकि, जो लोग इस सुविधा से अनजान रहे, वे पैदल ही जाम से गुजरते रहे।

आधे दिन की ओपीडी में पहुंचे चार सौ मरीज
बुद्ध पूर्णिमा के चलते जिला अस्पताल में आधे दिन की ओपीडी रही, लेकिन भीषण गर्मी की चपेट में आने से इलाज के लिए मरीजों की कतार रही। सुबह 11 बजे तक पर्चे बने और दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीज देखे गए। इसमें सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त, आंख, त्वचा के मरीज रहे।


नहीं थम रहा डायरिया का हमला
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया की चपेट में रहे पांच बच्चे बृहस्पतिवार को भर्ती हुए। वार्ड फुल होने से चार बेड के नए वार्ड में भी बच्चों को भर्ती कर इलाज किया गया। एडी एसआईसी डॉ. अलका के मुताबिक सीमित संसाधन में बच्चों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed