फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road construction stalled due to non-receipt of NOC from Forest Department

Bareilly News: वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से सड़क निर्माण अटका

Thu, 08 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Road construction stalled due to non-receipt of NOC from Forest Department
बरेली। वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग का चौड़ीकरण अटक गया है। स्वीकृति के दो महीने बाद भी पीडब्ल्यूडी के अभियंता टेंडर नहीं निकाल सके हैं। अगर यही स्थिति रही तो वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

दातागंज से पुवायां-शाहजहांपुर की ओर जाने वाले मार्ग का 95वें किलोमीटर से 122वें किलोमीटर तक चौड़ीकरण होना है। कुल 27 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 82 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति 6 मार्च 2025 को मिली थी।
विज्ञापन

आमतौर पर स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर निकाले जाते हैं लेकिन इस मामले में स्वीकृति के बाद भी टेंडर नहीं निकाले गए। अधीक्षण अभियंता केके सिंह का कहना है कि प्रस्तावित सड़क के चौड़ीकरण में वन भूमि आड़े आ गई। इसके लिए एनओसी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। वन भूमि क्षेत्र से कटने वाले पेड़ों की भरपाई के लिए दूसरे स्थान पर पौधरोपण होना है। इस संबंध में डीएम से जमीन देने का आग्रह किया गया है। बदायूं के डीएम ने दातागंज के एसडीएम को जिम्मेदारी दी है। एनओसी मिलने पर ही सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed